{"_id":"5f3d8c4f8ebc3e3cf023d096","slug":"ed-begins-probe-of-sabotage-into-visva-bharati-university-mela-prangan-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने शुरू की विश्व भारती मेला प्रांगण तोड़फोड़ की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने शुरू की विश्व भारती मेला प्रांगण तोड़फोड़ की जांच
Thu, 20 Aug 2020 02:03 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
विश्व भारती विश्वविद्याल में तोड़फोड़
- फोटो : ANI/ Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व भारती विश्वविद्यालय के मेला प्रांगण में हुई तोड़फोड़ की घटना की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी। ईडी ने बीरभूम पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर मामले में दर्ज एफआइआर की कॉपी मांगी है।
विज्ञापन
इस मामले में दोनों पक्षों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों और स्थानीय लोगों जिन्हें कथित तौर पर सत्तारूढ़ दल टीएमसी का सदस्य बताया जा रहा है ने परिसर में तोड़फोड़ के बाद एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने के लिए बुलाई गई बैठक में विश्व भारती के प्रशासन ने हिस्सा नहीं लिया। बैठक में हिस्सा नहीं लेने के फैसले को विश्व भारती ने सही ठहराते हुए कहा कि बैठक का समय और दिन विश्वविद्यालय के वीसी से बिना परामर्श किए बिना तय किया गया था।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने बयान जारी कर कहा कि यह बैठक बोलपुर के एसडीओ दफ्तर के बजाय विश्वविद्यालय परिसर में किए जाने की सिफारिश की जानी चाहिये। वहीं बीरभूम के जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अगली बैठक परिसर में की जा सकती है।
बैठक में हिस्सा लेने वाले अधिकांश लोगों ने पोष मेला ग्राउंड पर दीवार बनाने के फैसले को गलत बताया। स्थानीय कलाकार और शिल्पकारों जो मेरेल में अपना सामान बेचते हैं उन्होंने भी विश्व भारती के फैसले का विरोध किया है।