फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Attaches worth rs 177.33 Crores of Surender Gupta of PD Agro Processors Pvt Ltd & Dunar Foods Ltd

NSEL मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने जब्त की 177 करोड़ की संपत्ति

Thu, 28 Dec 2017 01:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई
एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई Updated Thu, 28 Dec 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
ED Attaches worth rs 177.33 Crores of Surender Gupta of PD Agro Processors Pvt Ltd & Dunar Foods Ltd

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) केस में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत 177 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। ईडी की इस कार्रवाई में दस अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है। अब तक इस मामले में 2890 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


ईडी की ताजा कार्रवाई में पीडी एग्रो प्रोसेसर्स प्रा. लिमिटेड और दुनार फूड्स लिमिटेड के सुरेंदर गुप्ता की संपत्तियों को जब्त किया गया है। ये दोनों कंपनियां एनएसईएल की मुख्य डिफाल्टर हैं। जांच एजेंसी के अनुसार पीडी एग्रो प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड ने धान और चावल की फर्जी खरीद दिखाकर एनएसईएल से भारी मात्रा में रकम हासिल कर ली। बाद में इस धनराशि के एक बहुत बड़े हिस्से को दुनार फूड्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया। 
विज्ञापन


ईडी ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के साथ मिलकर एनएसईएल एवं अन्य के खिलाफ 2013 में केस दर्ज किया था। इसके अनुसार आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर एनएसईएल के 13 हजार निवेशकों को 5600 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। इस मामले में ईडी ने एनएसईएल एवं 67 अन्य आरोपियों के खिलाफ मार्च, 2015 में 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed