{"_id":"63691e7961d7f877aa106c3f","slug":"ed-attaches-assets-of-manipur-govt-ex-project-director-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: मणिपुर सरकार के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Money Laundering Case: मणिपुर सरकार के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई
Mon, 07 Nov 2022 08:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:34 PM IST
सार
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला मणिपुर पुलिस द्वारा एमडीएस अधिकारियों और अन्य के खिलाफ 169 करोड़ रुपये से अधिक के एमडीएस फंड के दुरुपयोग के आरोप में सितंबर 2017 में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने मणिपुर सरकार के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने सोमवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत मणिपुर सरकार में एक पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
ईडी ने अपनी कार्रवाई को लेकर एक बयान भी जारी किया। इस बयान में उन्होंने बताया कि मणिपुर डेवलपमेंट सोसायटी (एमडीएस) के एक पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर वाई निंगथेम सिंह के बैंक खातों में जमा 3.04 करोड़ रुपये और 8.20 लाख रुपये की छह अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला मणिपुर पुलिस द्वारा एमडीएस अधिकारियों और अन्य के खिलाफ 169 करोड़ रुपये से अधिक के एमडीएस फंड के दुरुपयोग के आरोप में सितंबर 2017 में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। ईडी ने आरोप लगाया है कि वाई निंगथेम सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलीभगत करके एमडीएस खाते से बड़ी मात्रा में रुपयों का गबन और हेराफेरी की। उन सब लोगों ने इस गबन किए गए धन को अलग-अलग शेल फर्म खातों और अन्य व्यक्तिगत और सहयोगियों के खातों में स्थानांतरित करा दिया था। इतना ही नहीं, केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि वाई निंगथेम सिंह और उनके साथियों ने अलग-अलग जगहों पर कई संपत्तियां भी खरीदी हैं।
विज्ञापन
ईडी ने इस मामले में बीते नवंबर माह में 11 बैंक खातों को सील कर दिया था। उन खातों में 41,53,489 रुपये की शेष राशि जमा थी।