फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches 21 immovable properties of nirav modi worth Rs 523 crore

नीरव मोदी के खिलाफ जारी है छापेमारी का सिलसिला, 523 करोड़ की 21 संपत्ति जब्त

Sat, 24 Feb 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
ED attaches 21 immovable properties of nirav modi worth Rs 523 crore
Nirav Modi, PNB Scam

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 114 अरब रुपये के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी एवं उसके ग्रुप की 523 करोड़ रुपये मूल्य की 21 संपत्तियों को शनिवार को जब्त कर लिया। इनमें एक पेंटहाउस और एक फार्महाउस शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि जब्त की गई संपत्तियों में तीन फ्लैटों को जोड़कर बनाया गया एक पेंटहाउस भी शामिल है, जिसकी कीमत 81.16 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुंबई के वर्ली में समुद्र तट पर स्थित समुद्र महल अपार्टमेंट्स में 15.45 करोड़ रुपये का एक फ्लैट भी जब्त किया गया है। कुल मिलाकर नीरव एवं उसकी कंपनियों की 523.72 करोड़ रुपये की 21 अचल संपत्तियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जब्त की गई अन्य संपत्तियों में पुणे में छह आवासीय परिसर, दस ऑफिस परिसर और दो फ्लैट, मुंबई के अलीबाग में एक सोलर पावर प्लांट एवं एक फार्महाउस और अहमदनगर जिले के करजत में 135 एकड़ जमीन शामिल हैं। समुद्र महल और पुणे के दो फ्लैट नीरव की पत्नी एमी के नाम पर हैं जबकि मुंबई के काला घोड़ा एवं ओपेरा हाउस की कीमती संपत्तियां नीरव की डायमंड फर्म फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं। 42.70 करोड़ रुपये का अलीबाग का फार्महाउस और उसके साथ लगी जमीन नीरव मोदी ट्रस्ट के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक 6393 करोड़ की संपत्ति जब्त
इससे पहले ईडी कीमती रत्न, हीरा, आभूषण, शेयर, बैंक डिपॉजिट, कीमती कारें और घड़ियां बरामद कर चुका है। यह पहली बार है कि नीरव एवं उसकी कंपनियों की अचल संपत्ति के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार की कार्रवाई को मिलाकर ईडी अब तक नीरव एवं उसकी कंपनियों की 6393 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुका है। 


मामा-भांजे को समन
जांच एजेंसी ने विदेश फरार हो चुके नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को 26 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है। गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर चोकसी और नीरव ने पीएनबी के अधिकारियों की मिलीभग से उसको फर्जी एलओयू के जरिए 114 करोड़ की चपत लगाई है, जिसे देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed