फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attached assets worth Rs 209 crore in IMA group ponzi scam of Karnataka

बंगलूरू पोंजी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की 209 करोड़ रुपये की संपत्ति

Fri, 28 Jun 2019 05:36 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 28 Jun 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
ED attached assets worth Rs 209 crore in IMA group ponzi scam of Karnataka
बंगलूरू पोंजी घोटाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने कर्नाटक के कथित आईएमए समूह पोंजी घोटाले की मनी लांड्रिंग जांच में 20 अचल संपत्तियों और बैंक जमाओं सहित 209 करोड़ रुपये की संपत्ति को संलग्न किया है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि उसके बंगलूरू कार्यालय ने 197 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और बैंक खातों में लगभग 12 करोड़ रुपये की जमा राशि की कुर्की के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में आईएमए कंपनियों के समूह और इसके फरार मुख्य प्रमोटर और प्रबंध निदेशक मोहम्मद मंसूर खान के खिलाफ मनी लांड्रिंग का एक आपराधिक मामला दर्ज किया था, रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने लगभग 40,000 निवेशकों के करोड़ों के निवेश का घोटाला किया है।
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि 51 बैंक खातों में 98 लाख रुपये जमा किए गए, 11 करोड़ रुपये एचडीएफसी बैंक खाते में रखे गए, जो कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत चालू थे। पीएमजीकेवाई की घोषणा 2016 में मोदी सरकार द्वारा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed