फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED action on Nawab Malik: shivsena leader Sanjay Raut and Maharashtra NCP chief Jayant Patil warns BJP

नवाब मलिक पर ईडी की कार्रवाई: भाजपा पर भड़के संजय राउत, सुप्रिया सुले ने बताया महाराष्ट्र का अपमान

Wed, 23 Feb 2022 11:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Feb 2022 11:42 AM IST
सार

नवाब मलिक पर ईडी की कार्रवाई के बाद कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा कि, एक मंत्री को जिस तरह से ले ईडी ले गई है, वह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है। 2024 के बाद इसकी भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
ED action on Nawab Malik: shivsena leader Sanjay Raut and Maharashtra NCP chief Jayant Patil warns BJP
संजय राउत-नवाब मलिक-सुप्रिया सुले - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक पर ईडी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने सुबह करीब सात बजे मलिक के घर पर छापा मारा और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में की है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई पर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निधाना साधा है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी भी दी है। संजय राउत ने कहा है कि,  नवाब मलिक एक वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हैं। ईडी जिस तरह से उन्हें उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है। हमारे राज्य में आकर एक मंत्री को केंद्रीय एजेंसियां ले जाती हैं। 2024 के बाद आपकी भी जांच होगी। इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन


शरद पवार ने बोला हमला 
नवाब मलिक पर कार्रवाई के बाद एनसीबी चीफ शरद पवार ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक को केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने की सजा मिल रही है। केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, जब उनके खिलाफ भी ऐसा ही माहौल बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत पाटिल भी भड़के 
नवाब मलिक पर इस कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल भी भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि, नवाब मलिक को बिना किसी पूर्व सूचना के पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय ले जाया गया है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में भाजपा नेताओं का पर्दाफाश किया था, इसलिए अब बदला लिया जा रहा है। 


यह महाराष्ट्र का अपमान 
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी नवाब मलिक पर कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि, कई दिनों से भाजपा के लोग ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महा विकास अघाड़ी के खिलाफ ईडी का नोटिस आएगा। वे उन्हें बिना किसी नोटिस के सीधे ईडी कार्यालय ले गए। पता नहीं उन्होंने कौन सी नई राजनीति शुरू की है। यह महाराष्ट्र का अपमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed