फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Action Delhi based property of fugitive arms dealer Bhandari seized

ED: भगोड़े हथियार डीलर भंडारी की दिल्ली स्थित संपत्ति जब्त, वाड्रा को लंदन में बेनामी घर दिलाने का भी आरोप

Wed, 18 Oct 2023 06:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2023 06:48 AM IST
सार

ईडी के मुताबिक, भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया था और विदेश में कथित अघोषित संपत्ति रखने से जुड़े धन शोधन मामले में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
ED Action Delhi based property of fugitive arms dealer Bhandari seized
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में रह रहे हथियार डीलर संजय भंडारी के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को दक्षिण दिल्ली स्थित संपत्ति को कब्जे में ले लिया। ईडी ने बताया कि यह संपत्ति पंचशील पार्क में पंचशील शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इसे एस बी हॉस्पिटेलिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत कराया गया है। 

विज्ञापन

ईडी ने इस अस्तित्व विहीन कंपनी को कंपनी रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड से हटवा दिया है। ईडी के सार्वजनिक नोटिस के मुताबिक यह संपत्ति भंडारी की है और जून 2017 में एजेंसी ने इसे कुर्क किया था। फिलहाल ईडी ने इसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 8 की उपधारा 4 के तहत अपने कब्जे में लिया है। एजेंसी 2009 में भारतीय वायु सेना के लिए 75 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी भंड़ारी की जांच कर रही है। इसके अलावा भंडारी पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को लंदन में बेनामी घर दिलाने का भी आरोप है।

विज्ञापन

ईडी के मुताबिक भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया था और विदेश में कथित अघोषित संपत्ति रखने से जुड़े धन शोधन मामले में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। ब्रिटेन सरकार ने ईडी और सीबीआई के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इस साल जनवरी में भंडारी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed