फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids ex-Chhattisgarh CM Baghel's home in connection with case against son

ED: बेटे के खिलाफ मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल के घर मारा छापा, शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई

Fri, 18 Jul 2025 07:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Jul 2025 07:39 AM IST
सार

शराब घाटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर छापेमारी की है। इसकी जानकारी खुद भूपेश बघेल ने 'एक्स' पर दी। उन्होंने लिखा, 'ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अदाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में साहेब ने ईडी भेज दी है।'

विज्ञापन
ED raids ex-Chhattisgarh CM Baghel's home in connection with case against son
भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई। अधिकारियों ने बताया कि ईडी मामले में नए सबूत मिलने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर की तलाशी ले रही है, जहां वे अपने पिता के साथ रहते हैं।

विज्ञापन


भूपेश बघेल ने 'एक्स' पर एक संदेश पोस्ट किया
संघीय जांच एजेंसी ने इसी साल मार्च में चैतन्य बघेल के खिलाफ छापेमारी की थी। ताजा छापेमारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने 'एक्स' पर एक संदेश पोस्ट किया। पोस्ट में कहा गया कि ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन उनके भिलाई स्थित आवास पर पहुंची है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक आय हासिल करने का संदेह
ईडी ने पहले कहा था कि चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले की आपराधिक आय हासिल करने का संदेह है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की वजह से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ। इस अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई।

भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद, भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद
बघेल घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जबकि कुछ पार्टी समर्थक भी जमा थे। संघीय जांच एजेंसी ने 10 मार्च को चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने 'एक्स' पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन ऐसे वक्त उनके घर आई है, जब रायगढ़ जिले की तमनार तहसील में अदाणी समूह की एक कोयला खदान परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया जाना था।


बघेल ने तमनार तहसील का दौरा किया था
इस महीने की शुरुआत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बघेल ने तमनार तहसील का दौरा किया था और स्थानीय ग्रामीणों को समर्थन दिया था। इलाके में एक कोयला खदान परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध हो रहा है। यह खदान महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) को आवंटित है, जिसने अदाणी समूह को एमडीओ (खदान विकासकर्ता सह संचालक) का ठेका दिया है।

अब तक कई गिरफ्तारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त
शराब घोटाले मामले में ईडी ने जनवरी में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के अलावा रायपुर के मेयर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक, कथित शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का शासन था। जांच के तहत अब तक एजेंसी की ओर से 205 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed