फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI abusing its powers, must be fought politically, legally: Chidambaram News in Hindi

EC Vs Congress: चिदंबरम बोले- चुनाव आयोग कर रहा अधिकारों का दुरुपयोग, इसका राजनीतिक और कानूनी विरोध जरूरी

Sun, 03 Aug 2025 11:32 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 03 Aug 2025 11:32 AM IST
सार

Chidambaram On ECI: कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए जाने के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की तरफ से भी निशाना साधा गया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है, इसलिए इसका राजनीतिक और कानूनी विरोध जरूरी है।

विज्ञापन
ECI abusing its powers, must be fought politically, legally: Chidambaram News in Hindi
पी चिदवरिष्ठ कांग्रेस नेता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग राज्यों की चुनावी संरचना और मतदाता स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रहा है, जो अधिकारों का "दुरुपयोग" है और इसका विरोध राजनीतिक व कानूनी तरीके से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SIR Row: तेजस्वी के मतदाता सूची में नाम न होने वाले बयान पर सियासत तेज, विपक्ष और भाजपा का एक-दूसरे पर हमला

विज्ञापन

 

बिहार और तमिलनाडु को लेकर जताई चिंता
पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बिहार में 65 लाख मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं, जबकि तमिलनाडु में 6.5 लाख नए मतदाताओं को जोड़ने की खबरें चिंताजनक और गैरकानूनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




प्रवासी मजदूरों का अपमान- चिदंबरम
उन्होंने कहा, 'इन लोगों को स्थायी रूप से पलायन कर चुके बताना प्रवासी मजदूरों का अपमान है और यह तमिलनाडु की जनता के अपने चुने हुए प्रतिनिधि चुनने के अधिकार में सीधी दखलअंदाजी है।' उन्होंने सवाल उठाया कि जब छठ पूजा जैसे त्योहारों में प्रवासी मजदूर अपने राज्य लौट सकते हैं, तो क्या विधानसभा चुनाव के समय नहीं लौट सकते?

चुनाव आयोग पर चिदंबरम ने लगाए आरोप
चिदंबरम ने यह भी कहा, 'कोई भी व्यक्ति तभी मतदाता सूची में शामिल हो सकता है जब उसका स्थायी और कानूनी निवास हो। प्रवासी मजदूरों का ऐसा निवास बिहार या उनके गृह राज्य में होता है, फिर उन्हें तमिलनाडु में मतदाता के रूप में कैसे जोड़ा जा सकता है?' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जानबूझकर राज्यों की चुनावी पहचान और पैटर्न को बदलने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष इस पूरे मुद्दे पर संसद में विरोध कर रहा है और इस पर चर्चा की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Bihar: क्या तेजस्वी के पास दो वोटर कार्ड? पूर्व डिप्टी सीएम ने उठाया मुद्दा तो चेता चुनाव आयोग, शुरू की जांच

इसके साथ चिदंबरम ने दोहराया, 'चुनाव आयोग का यह व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस लड़ाई को राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर लड़ा जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed