फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC published Final electoral roll in Kerala 2.69 crore total voters after revision 9 lakhs voter name erased

Electoral Roll: केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, महिला वोटरों की संख्या ज्यादा; करीब नौ लाख वोटर घटे

Sat, 21 Feb 2026 05:33 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 05:33 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम सूची जारी होने के बाद असंतुष्ट मतदाता अपना नाम शामिल करवाने या हटवाने के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, अंतिम सूची सत्यापन के लिए राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकते हैं।

विज्ञापन
EC published Final electoral roll in Kerala 2.69 crore total voters after revision 9 lakhs voter name erased
केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग ने शनिवार को एसआईआर प्रक्रिया के बाद केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। इसमें राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2.69 करोड़ से अधिक हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने एक लिंक साझा किया है - http://electoralsearch.eci.gov.in - जिसके माध्यम से जनता अद्यतन सूची में अपना नाम देख सकती है।
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को एक प्रेस मीट में चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नई मतदाता सूची में 2,69,53,644 मतदाता हैं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में एसआईआर (विशेष मतदाता सूची) के शुरू होने से पहले यह संख्या 2,78,50,855 थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: स्वास्थ्य विभाग में 1000 नियुक्तियां, सीएम का दावा- डॉक्टरों समेत 5700 तबादलों में भ्रष्टाचार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब नौ लाख मतदाताओं के नाम अंतिम सूची से हटे
चुनाव आयोग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के बाद 8,97,211 मतदाताओं को हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित सूची में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 1,31,26,048, महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,27,319 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 277 है।

अद्यतन मतदाता सूची में विदेशी मतदाताओं की संख्या 2,23,558 है, जबकि सेवारत मतदाताओं की संख्या 54,110 है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर की कार्यवाही के तहत 36.88 लाख मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए गए थे और 53,229 मतदाताओं को अंतिम सूची से बाहर कर दिया गया था।

मसौदा सूची की तुलना में बढ़े 15 लाख से ज्यादा मतदाता
केरल में एसआईआर के बाद चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में दिसंबर में जारी मसौदा सूची की तुलना में 15 लाख से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 23 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित मसौदा सूची के अनुसार, 2,54,42,352 मतदाता थे, जिनमें 1,23,83,341 पुरुष, 1,30,58,731 महिलाएं और 280 ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल थे।

अंतिम सूची जारी होने के बाद भी जुड़वा सकते हैं नाम
इस बीच राज्य चुनाव आयोग की मतदाता सूची, जिसके आधार पर 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित किए गए थे, में 2,86,07,658 मतदाता थे। चुनाव आयोग ने कहा कि 31 जनवरी से 16 फरवरी के बीच सुधार, समावेशन और विलोपन के लिए अतिरिक्त 4,01,368 आवेदन प्राप्त हुए।


कासरगोड विधानसभा में महिला-पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर
केरल में चुनाव आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में एक दिलचस्प बात सामने आई है। इसमें कासरगोड विधानसभा क्षेत्र में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बराबर है। संशोधित सूची के अनुसार, कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,09,732 मतदाता हैं, जिनमें से 1,04,866 पुरुष और 1,04,866 महिलाएं हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत नहीं है।

हालांकि केरल में कुल मिलाकर पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, लेकिन कुछ ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है। मलप्पुरम जिले के कोट्टक्कल, तिरुर, तनूर, तिरुरंगाडी, वल्लिकुन्नु, वेंगारा, मलप्पुरम और कोंडोट्टी निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है। इनमें कासरगोड जिले का मंजेश्वर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक मार्च से केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती, चुनाव आयोग ने बताई इसकी वजह

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed