फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC notice to sakshi maharaj on population statement

4 पत्नी और 40 बच्चों के बयान पर साक्षी महाराज को EC का नोटिस

Tue, 10 Jan 2017 11:41 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
EC notice to sakshi maharaj on population statement

चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जनसंख्या संबंधी उनकी कथित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा सांसद ने कथित तौर पर कहा था कि चार पत्नियों और 40 बच्चों की बात करने वाले जनसंख्या की समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


आयोग का कहना है कि साक्षी की यह टिप्पणी प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आयोग ने साक्षी महाराज को बुधवार सुबह तक यह बताने के लिए कहा गया है कि आखिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार की रात आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया साक्षी महाराज ने चार जनवरी से लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। यह आचार संहिता उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या कहा था साक्षी महाराज ने

EC notice to sakshi maharaj on population statement

नोटिस में कहा गया कि उनकी टिप्पणियों में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रभाव है। पिछले सप्ताह संत सम्मेलन में बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा था कि देश में जनसंख्या के कारण समस्याएं खड़ी हो रही हैं। भाजपा सांसद ने कहा था कि इस समस्या के लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं हैं।

इसके लिए जिम्मेदार तो वे हैं जो चार बीवियों और चालीस बच्चों की बातें करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पशुओं को मारकर जो धन कमाया जा रहा है, उसका इस्तेमाल आतंकवाद के वित्त पोषण में किया जा रहा है।

भाजपा के इस सांसद का यह बयान तब आया है, जब कुछ ही दिन पहले सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुना चुका है कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार धर्म या जाति के आधार पर वोट नहीं मांग सकते। ज्ञात हो कि 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed