{"_id":"608fedfd8ebc3e8dbc0f4bf5","slug":"early-signs-new-cases-of-corona-decrease-in-delhi-gujarat-and-maharashtra-the-government-said-active-patients-still-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती संकेत: दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में कमी, सक्रिय मरीज अब भी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शुरुआती संकेत: दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में कमी, सक्रिय मरीज अब भी चुनौती
Mon, 03 May 2021 06:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 03 May 2021 06:05 PM IST
सार
दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है।
12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 12 राज्यों में एक लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 17 राज्यों में संक्रमण के 50,000 से कम मरीज उपचाराधीन हैं। 12 राज्यों ने एक मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह है सकारात्मक संकेत
सरकार ने कहा कि कोविड-19 के नए रोगियों के सामने आने और पुराने मरीजों के ठीक होने के बीच अंतर बढ़ना सकारात्मक संकेत है, लेकिन उपराचाधीन रोगियों के मामले में चुनौतियां बरकरार हैं। ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए मौजूदा नाइट्रोजन संयंत्रों के रूपांतरण की संभावना तलाशी जा रही है।
ये लक्षण हों तो कराएं भर्ती
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऑक्सीजन का स्तर गिरना और अत्यधिक थकान होना इस बात के संकेत हैं कि घर में पृथकवास में रह रहे कोविड रोगी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Twelve states have started COVID19 vaccination for those in the age group of 18-44 years from May 1: Lav Agarwal, Union Health Ministry Joint Secretary pic.twitter.com/2G6FMmtyiM
— ANI (@ANI) May 3, 2021विज्ञापन