फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earlier Lawmakers Would Defect For Rs 50 Lakh: Ajit Pawar

अजित पवार बोले- पहले 50 लाख में पाला बदल लेते थे MLA

Wed, 19 Oct 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
Earlier Lawmakers Would Defect For Rs 50 Lakh: Ajit Pawar
- फोटो : getty

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंगलवार को सोलापुर जिले में हुई पार्टी बैठक में पवार ने कहा कि पहले 50-50 लाख रुपये में विधायक पाला बदल लेते थे, लेकिन अब कॉर्पोरेटर भी इतने पैसे में हिलते नहीं है। 

विज्ञापन


पवार ने बैठक में राज्य की विलासराव देशमुख सरकार का वक्त याद दिलाया कि उनको विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए उन्हें बेंगलुरु भेजना पड़ा था। पवार ने कहा, 'विधायकों की खरीद-फरोख्त और दल-बदल के डर से विलासराव देशमुख हतोत्साहित हो गए थे और उस वक्त विधायकों को बेंगलुरु भेजना पड़ा, क्योंकि तब 50 लाख रुपये में विधायक पाला बदल लेते थे।'

विज्ञापन

इससे पहले भी विवादों में घिर चुके हैं अजीत पवार

Earlier Lawmakers Would Defect For Rs 50 Lakh: Ajit Pawar

शरद पवार के भतीजे अजित ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे दल-बदलुओं को अपनी पार्टी में न शामिल करें। अजित पवार 2013 में तब विवाद में घिर गए थे, जब पानी की कमी को लेकर 55 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “अगर बांध में पानी नहीं है तो क्या हम उसमें पेशाब कर दें?” अजित पवार उस समय राज्य के जल संसाधन मंत्री थे।

इसके बाद साल 2014 में भी अजित पवार ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के चुनाव क्षेत्र में जाकर कहा था, 'अगर वोटरों ने सुप्रिया को वोट नहीं दिया तो वह क्षेत्र की जलापूर्ति बंद करा देंगे।'

अजित पवार पर महाराष्ट्र के लवासा में अगस्त 2002 में जमीन को लीज पर देने के मामले में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा। साल 2012 में महाराष्ट्र के एक नौकरशाह ने अजित पवार पर अरबों रुपये के घोटाले के आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed