फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM S Jaishankar met with his Bangladeshi counterpart Dr AK Abdul Momen for the 7th India-Bangladesh Joint Consultative Commission meeting Latest Update

India-Bangladesh Meeting: जयशंकर ने की बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात, बैठक के बाद दोनों ने कही यह बात

Sun, 19 Jun 2022 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 07:11 PM IST
सार

रत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सलाहकार आयोग (जेसीसी) के 7वें दौर की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आज बांग्लादेश हमारा क्षेत्र में सबसे बड़ा विकासशील और ट्रेड भागीदार है। हमें खुशी है कि बांग्लादेश का निर्यात इस साल दो गुणा हुआ है।

विज्ञापन
EAM S Jaishankar met with his Bangladeshi counterpart Dr AK Abdul Momen for the 7th India-Bangladesh Joint Consultative Commission meeting Latest Update
7वीं भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष डॉ. एके अब्दुल मोमेन के साथ मुलाकात की। यह मुलाकात 7वीं भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक के तहत हुई है। दिल्ली में आयोजित भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सलाहकार आयोग (जेसीसी) के 7वें दौर की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आज बांग्लादेश हमारा क्षेत्र में सबसे बड़ा विकासशील और ट्रेड भागीदार है। हमें खुशी है कि बांग्लादेश का निर्यात इस साल दो गुणा हुआ है।

विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हम बांग्लादेश के साथ नए क्षेत्र में अपने संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं जिसमें AI, साइबर सिक्योरिटी, स्टार्टअप, फिनटेक शामिल हैं। हम दोनों देशों के बीच रेलवे नेटवर्क को उन्नत करने के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के. अब्दुल मोमेन ने कहा कि भारत बांग्लादेश का सबसे नजदीकी और सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी है। दोनों देशों ने क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता का माहौल स्थापित किया है। पिछले 50 साल में भारत और बांग्लादेश के महान संबंध रहे हैं। परन्तु अगले 50 साल में ये संबंध और बेहतर हो सकते हैं, इसके लिए हम संयुक्त तौर पर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed