{"_id":"5ef64330a72e007fd0276ba3","slug":"eam-s-jaishankar-addressed-on-covid-19-pandemic-at-virtual-ministerial-meeting-of-alliance-for-multilateralism","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी ने हमारी वैश्विक अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया: विदेश मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी ने हमारी वैश्विक अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया: विदेश मंत्री
Sat, 27 Jun 2020 12:33 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : Twitter
बहुपक्षवाद के लिए गठबंधन की आभासी मंत्रिस्तरीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हमारी वैश्वीकृत आर्थिक व्यवस्था को तबाह करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 4 लाख से अधिक मौतों ने जीवन के हर हिस्से को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हमें अलग तरह की राजनीति करनी होगी और तथ्यों का विश्लेषण करना होगा कि क्या वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारणों का पता लगाने के लिए जो हम प्रयास कर रहे हैं वह सही है या नहीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारे स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव करने पर भी बल देना होगा।
विज्ञापन
We must set aside politics&focus on facts whether it's the effort to dispassionately analyze causes & drivers of current #COVID19 pandemic or to assess what changes our multilateral health mechanisms need to implement to improve preparations for a future pandemic: EAM Jaishankar https://t.co/6qjPQGnz9Y
— ANI (@ANI) June 26, 2020
विज्ञापन