फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Jaishankar holds bilateral talks with Greek counterpart George Gerapetritis, emphasises increasing trade

India-Greece: भारत और ग्रीस के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर दिया जोर

Thu, 06 Feb 2025 10:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Feb 2025 10:32 PM IST
सार

India-Greece: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें व्यापार, निवेश और संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। गेरापेट्रिटिस ने भारत-ग्रीस संबंधों को हर दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन
EAM Jaishankar holds bilateral talks with Greek counterpart George Gerapetritis, emphasises increasing trade
एस. जयशंकर, जॉर्ज गेरापेट्रिटिस - फोटो : एक्स/विदेश मंत्रालय

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में ग्रीस के समकक्ष जॉर्ज गेरापेट्रिटिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने व्यापार, निवेश और संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। जयशंकर ने गेरापेट्रिटिस के नेतृत्व में ग्रीस के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और भारत व ग्रीस के बढ़ते संबंधों पर फोकस किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच प्रधानमंत्री स्तर की यात्राएं लगातार हो रही हैं।

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, पिछले साल से हमारे संबंधों में काफी उछाल आया। ऐसे बहुत कम देशों के बीच संबंध हैं, जहां प्रधानमंत्री स्तर के दौरों का आदान-प्रदान इतनी तेजी से हुआ हो। हमारे पास एक मजबूत राजनीतिक समर्थन और लोगों के बीच समझ है। हम अधिक व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और संपर्क पर मिलकर काम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

 
वहीं, गेरापेट्रिटिस ने ग्रीस की ओर से पर्यटन, संस्कृति और व्यापार सहित सभी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारत और ग्रीस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी वृद्धि हुई है। हम इन संबंधों को हर दृष्टिकोण से आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसमें पर्यटन, संस्कृति और व्यापार शामिल हैं। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य होने के नाते भारत की आवाज को संयुक्त राष्ट्र में उठाना चाहेंगे। गेरापेट्रिटिस ग्रीस और भारत के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को गेरापेट्रिटिस का स्वागत करते हुए कहा, ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस की भारत की आधिकारिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत है। उनकी यात्रा भारत-ग्रीस संबंधों को और मजबूत करेगी और हमारी बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगी। 

भारत और ग्रीस के ऐतिहासिक रूप से गर्मजोशी और सहयोग वाले संबंध रहे हैं और दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक-दूसरे का समर्थन किया है। इनमें कश्मीर और साइप्रस का मुद्दा भी शामिल है। ग्रीस ने जम्मू और कश्मीर में हालिया घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की, जो भारत की चिंताओं के अनुरूप है। इसके अलावा, ग्रीस ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।  


वहीं, ग्रीस में भारतीय समुदाय की आबादी समय के साथ बढ़ती गई है। 2011 की ग्रीस की जनगणना के मुताबिक, वहां 11,333 भारतीय नागरिक थे और वर्तमान में यह आंकड़ा 13,000 से 14,000 के बीच हो सकता है। अधिकांश भारतीय पंजाबी मूल के हैं, जो खेती और निर्माण के क्षेत्रों में काम करते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed