Jaishankar on US President: ट्रंप व कमला हैरिस में भारत के लिए बेहतर कौन? विदेश मंत्री के इस जवाब पर लगे ठहाके
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। जनवरी, 2025 में अमेरिका को अगला राष्ट्रपति मिल जाएगा। भारत के लिए रिपब्लिकन या डेमोक्रेट प्रत्याशी / राष्ट्रपति में कौन बेहतर साबित होगा? इस सवाल पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने रोचक जवाब दिया है।
विस्तार
डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस? भारत के लिए कौन बेहतर साबित होगा
वर्तमान समय में अमेरिका पूरी दुनिया में ताकत का एक अहम केंद्र है। वहां नेतृत्व बदलने वाला है। आप विदेश मंत्री के रूप में नए नेतृत्व और उनके प्रभाव को कैसे देखते हैं? क्या आप दो प्रतिद्वंद्वियों में किसी एक नेता का नाम लेना चाहेंगे, जो भारत के लिए बेहतर साबित होगा? इस सवाल पर डॉ जयशंकर ने कहा कि चुनाव में केवल दो ही प्रत्याशी हैं। हमारे लिए सब अच्छा है क्योंकि हमने ये सुनिश्चित किया है। जयशंकर भारत सरकार की विदेश नीति और अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों की तरफ संकेत कर रहे थे।
विदेश मंत्री के जवाब पर सभा में मौजूद तमाम लोगों ने जमकर ठहाके लगाए
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'हमारे लिए सब अच्छे हैं।' उन्होंने जब एक परिचर्चा के दौरान यह जवाब दिया दो सभा में मौजूद तमाम लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। विदेश मंत्री की टिप्पणी इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत की विदेश नीति काफी हद तक अगले राष्ट्रपति और भारत के प्रति उनके रवैये पर निर्भर रहेगी। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने एक सभा में कहा था कि वे राष्ट्रपति बनने के बाद भारत की कंपनियों से अमेरिका में सामान के आयात पर बड़ा टैरिफ लगाएंगे।
पसंदीदा प्रत्याशी की जीत के लिए भारत में भी प्रार्थना और दुआओं का दौर
एक तरफ जहां अमेरिका को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले मुद्दों पर दोनों प्रत्याशी- ट्रंप और कमला हैरिस अपनी नीतियों को लेकर बयान दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कमला हैरिस के भारतवंशी होने के कारण उनके प्रति भी देश के अलग-अलग तबकों में खासी दिलचस्पी है। ट्रंप और हैरिस दोनों की जीत की दुआएं मांगते हुए लोगों ने हवन-पूजन किए हैं।
अमेरिका में पांच नवंबर को होंगे चुनाव
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आगामी पांच नवंबर को मतदान कराए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया जनवरी, 2025 में पूरी हो जाएगी। इसी के साथ अमेरिका को बाइडन के बाद अगला राष्ट्रपति मिल जाएगा। बीते चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद बाइडन ने ट्रंप को मात दी थी। हालांकि, इसके बाद कैपिटोल हिल में उपद्रव भी हुए थे, जिसे अमेरिकी राजनीतिक इतिहास का काला अध्याय माना गया।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.