फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   E Summit 2020 in IIT Roorkee

आईआईटी रुढ़की का आयोजन स्वउद्यमिता महोत्सव ई समिट-2020

Thu, 30 Jan 2020 08:44 PM IST
रत्नेश मिश्र अमर उजाला, काव्य डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, काव्य डेस्क, नई दिल्ली Published by: रत्नेश मिश्र Updated Thu, 30 Jan 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
E Summit 2020 in IIT Roorkee
आईआईटी रुढ़की का आयोजन स्वउद्यमिता महोत्सव ई समिट-2020 - फोटो : amar ujala
150 वर्षों से, आईआईटी रुढ़की देश की प्रतिभाओं को जन्म देता रहा है। ये छात्र दुनिया में लगातार अपनी प्रतिभा से विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों की अगुवाई कर रहे हैं।  आईआईटी रुढ़की 1-2 फरवरी को वार्षिक स्वउद्यमिता महोत्सव ई समिट-2020 आयोजित कर रहा है। यह सम्मेलन दुनियाभर के कॉर्पोरेट्स, पेशेवरों, छात्रों, उभरते उद्यमियों के लिए एक नेटवर्किंग हब है। हमारी टीम प्रतिभागियों को उद्यमशीलता की दुनिया के बारे में और ज्ञान के साथ खुद को समृद्ध करने के लिए सर्वोत्तम संभव अनुभव, अवसर और मार्गदर्शन देने की इच्छा रखती है।
विज्ञापन

इस वर्ष के संस्करण का विषय है, 'डिसरप्शन डिलेमा’, एक स्टार्टअप यात्रा में तीन चरण होते हैं, 0,1 और n । 0 पर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं और आपके पास सिर्फ आपका आईडिया है। 1 पर आपने अपना स्टार्टअप स्थापित कर लिया है। n पर, आपका स्टार्टअप आगे बढ़ कर रहा है। 0 से 1 की यात्रा में , ऐसा कुछ  निर्माण की आशा की जाती है जो समाज को विशाल रूप में प्रभावित करे। वह चीजों के काम करने के तरीकों के व्यवहारिक प्रवाह को बाधित करना चाहते हैं । 1 से n की यात्रा में , प्रत्येक स्टार्टअप को आगे बढ़ने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लगातार व्यवधानों के साथ नवाचार करते रहना काफी कठिन हो जाता है। इस डिलेमा ऑफ डिसरप्शन से निपटने के लिए इस वर्ष टीम ई-समिट नये नये तरीके इजात करेगी और परिवर्तन लाने वाली भारतीय स्वउद्यमिता की नई लहर को तैयार व प्रेरित करेगी।

इस समिट में देश के अग्रणी उद्यमी भाग लेंगे-
कार्तिक रेड्डी ( मैनेजिंग पार्टनर, ब्लूम वेंचर्स) 
अभिषेक प्रबुद्ध ( को- हेड ऑफ क्लाइंट एक्सपीरियंस, डेल्हीवेरी)
हरीश हाण्डे ( सीईओ, सेल्को इंडिया)
हैन्सन हू ( इनवेस्टमेंट एसोसिएट, मोरनिंगसाइड वेंचर पार्टनर्स चाइना)
राजेश माने ( वाइस प्रेसीडेंट, वेंचर कैटेलिस्ट)

इस बार संस्करण की प्रमुख विशेषताएं हैं-
इनवेस्टर कॉनक्लेव(15 से ज्यादा इनवेस्टिंग कंपनी इस समिट में आ रही हैं)
प्रॉडक्ट कॉनक्लेव
डीप टेक कॉनक्लेव
वुमन इंटरप्रेन्योरशिप कॉनक्लेव
स्टार्टअप एक्सपोजीशन
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आयोजन पूरे उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों की भागीदारी को देखने और छात्रों, पेशेवरों और शिक्षाविदों के बीच बातचीत, सहयोग और सीखने के लिए एक उत्कृष्ट मंच के रूप में सेवा देने का वादा करता है। 

ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट: summit.in पर विजिट कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed