फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   During Corona waves there has been a huge increase in the demand for Vitamin C medicine, thermometer, weighing machines and laptops

कोरोना लहर में इन सामानों ने हर घर में किया कब्जा, खिलौनों की जगह लैपटाप बना बच्चों की पसंद

Wed, 21 Jul 2021 06:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 21 Jul 2021 06:58 PM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2020-21 के आयात आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक वर्ष के दौरान कुछ खास वस्तुओं की मांग में खासा बदलाव दखने में आया है। पिछले साल जहां लोगों के आफिस बंद थे और आवाजाही के साधनों पर रोक लगी हुई थी...

विज्ञापन
During Corona waves there has been a huge increase in the demand for Vitamin C medicine, thermometer, weighing machines and laptops
लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कोरोना महामारी का प्रभाव लोगों के जीवन के साथ ही उनके दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर अब भी नजर आने लगा है। कोविड काल में कुछ जरूरी दवाओं और सामानों की जरूरत इतनी बढ़ गई कि बाजार में उसकी किल्लत तक हो गई। कोरोना की दोनों लहर के दौरान विटामिन सी की दवाओं से लेकर, थर्मामीटर, वजन मापने की मशीन और लैपटॉप की मांग में भारी इजाफा देखा गया है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान लोग अपने घरों में कैद थे, जिसका सीधा असर उनकी खरीदारी पर नजर आया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2020-21 के आयात आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक वर्ष के दौरान कुछ खास वस्तुओं की मांग में खासा बदलाव दखने में आया है। पिछले साल जहां लोगों के आफिस बंद थे और आवाजाही के साधनों पर रोक लगी हुई थी। वहीं स्कूल और कॉलेज के छात्र भी अपनी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। ऐसे में लैपटॉप सहित बैटरी चार्जर की मांग में खासी तेजी देखी गई। जबकि खिलौनों की मांग बिल्कुल कम हो गई है।
विज्ञापन


कोविड संक्रमण के दौरान से ही सभी स्थानों, यहां तक कि सभी कार्यालयों में प्रवेश से पहले भी शरीर का तापमान मापा जाने लगा। जिसकी वजह से डिजिटल थर्मामीटर की मांग बढ़ गई हैं। इसके आयात 2,410 फीसदी बढ़ गया है। इनमें लगभग तीन चौथाई हिस्सा चीन से आया है। वहीं महामारी के दौरान विटामिन की दवाओं की मांग में अचानक तेज इजाफा देखा गया हैं। रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए डॉक्टर अक्सर लोगों का विटामिन सी की गोली खाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में इस दवाई की मांग भी बढ़ गई है। इसका आयात भी 450 फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मांग में हुए बदलाव पर अर्थशास्त्री रेखा शर्मा ने कहा कि कोविड 19 एक कठिन दौर था। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर देखने को मिला है। इस दौर में सैकड़ों लोगों ने अपनी नौकरियां भी गंवाई हैं। वहीं कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलेरी भी कट की है। ऐसे में लोग केवल जरूरत की वस्तुओं का प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए तमाम गैर जरूरी वस्तुओं के मांग में कमी है, वहीं जरूरी और स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं पर लोगों ने खर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed