फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   during 4 year of nda government know how many times it become anti-dalit party

4 साल के कार्यकाल में दलित मुद्दों ने लगातार बढ़ाई है BJP की परेशानी, जानें कब-कब घिरी सरकार

Tue, 03 Apr 2018 09:09 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
during 4 year of nda government know how many times it become anti-dalit party
नरेंद्र मोदी

केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर दलितों के मुद्दे पर उलझ गई है। लोकसभा चुनाव जीतने बाद 20 फीसदी आबादी वाली इस बिरादरी को साधने की मुहिम चलाने वाली भाजपा और मोदी सरकार को कई बार दलितों के मुद्दे पर बैकफुट पर आना पड़ा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मचे बवाल ने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट का इस मामले में त्वरित सुनवाई से इनकार करना भी उसके लिए संकट बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

विज्ञापन


दलितों के हिंसक आंदोलन के साथ ही भाजपा की अहम चिंता कर्नाटक चुनाव है। राज्य में कांग्रेस के लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने के दांव से पिछड़ी भाजपा अब दलित मुद्दे पर फंस गई है। राज्य से केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के दलित विरोधी बोल के कारण पहले से सफाई देनी पड़ रही है। एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उसके सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। राज्य में दलितों की आबादी करीब 23 फीसदी है। ऐसे में इस बिरादरी को पार्टी के पक्ष में लाना भाजपा की चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


दलितों के हिंसक आंदोलन के प्रभाव में आने वाले ज्यादातर राज्य भाजपा या एनडीए शासित हैं। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्य अहम हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहां दलितों की आबादी अच्छी खासी है तो छत्तीसगढ़ के कई जिले आदिवासी बहुल हैं। इन राज्यों के परिणामों का सीधा असर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा, ऐसे में पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

during 4 year of nda government know how many times it become anti-dalit party
bharat bandh mandi house - फोटो : अमर उजाला

जानें कब-कब घिरी मोदी सरकार

- अक्तूबर 2015: फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव में दलित परिवार को जिंदा जलाया। दो बच्चों की मौत पर मचा था सियासी बवाल।
- जनवरी 2016: हैदराबाद केंद्रीय विद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर सरकार को करना पड़ा देशव्यापी विरोध का सामना।
- जुलाई 2016: गुजरात के ऊना में गोरक्षकों द्वारा दलित युवकों की पिटाई पर पूरे राज्य में उग्र प्रदर्शन, विपक्ष के निशाने पर रही सरकार।
- अप्रैल 2017: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राजपूत-दलित बिरादरी के बीच खूनी संघर्ष, आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए संघर्ष पर सरकार को करना पड़ा विपक्षी हमले का सामना।
- जनवरी 2018: पुणे में भीमा-कोरेगांव की ऐतिहासिक लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर दलितों पर हमला मामले में पूरे महाराष्ट्र में उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed