फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durgapur harassment case: Victim in Relationship with Accused, Assault in Jungle; Police Investigation Ongoin

Durgapur Case: 'पीड़िता का एक आरोपी के साथ था प्रेम संबंध, जंगल में हुई वारदात'; पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

Fri, 17 Oct 2025 01:42 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 17 Oct 2025 01:42 AM IST
सार

दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता का एक आरोपी से प्रेम संबंध था। जांच में घटना के दौरान जंगल में हुई हमले की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Durgapur harassment case: Victim in Relationship with Accused, Assault in Jungle; Police Investigation Ongoin
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि पीड़िता का एक आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात जब छात्रा के साथ अपराध हुआ, वह आरोपी दोस्त के साथ कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह आरोपी छात्रा का सहपाठी है और दोनों रात को नियोजित बैठक के लिए जंगल की ओर गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा "पीड़िता आरोपी दोस्त के साथ रिश्ते में थी। हमें पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिनमें व्हाट्सएप पर हुई बातचीत भी शामिल है।" पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा घटनाक्रम
घटना की जानकारी के अनुसार, दोनों जंगल के पास श्मशान भूमि के पास गए थे, जहां तीन अपराधी उनका पीछा करते हुए अचानक हमला कर बैठे। पुलिस ने बताया कि दोनों ने घटना का विवरण बार-बार बदल दिया है, जिससे जांच में बाधा डालने का शक जताया जा रहा है। जांच के तहत पुलिस ने जंगल में अपराध स्थल को दोबारा सील किया और जांच के लिए अतिरिक्त क्षेत्र को भी कवर किया। पांच अन्य गिरफ्तार आरोपियों और पीड़िता के सहपाठी से कई राउंड में पूछताछ की गई। एक चरण में आरोपियों को आमने-सामने लाकर पूछताछ भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Windergy India: पवन ऊर्जा में भारत की नई उड़ान, ‘विंडर्जी इंडिया 2025’ में जुटेंगे 20 देशों के विशेषज्ञ

मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

कमिश्नर के अनुसार कि तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर यह सामने आया है कि एक आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्ती की थी। बाकी लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। 



ये भी पढ़ें:- Tejas Mark-1A: तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान आज, देश देखेगा स्वदेशी की उन्नत दम, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

लगातार उठ रही न्याय की मांग बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया था। यह इस केस में अब तक की छठी गिरफ्तारी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया।

मामले में कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने आगे बताया कि पुलिस ने अब तक घटना की जगह पर जाकर पूरी घटना को दोबारा समझने की कोशिश की है, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं, आरोपियों की डॉक्टर से जांच करवाई गई है और उनके कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- Durgapur Case: बंगाल में भाजपा का 'ऑपरेशन लाल मिर्च', आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को बांटा चिली पाउडर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed