फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durga Puja in West Bengal has been inscribed on the UNESCOs Intangible Heritage list Latest News Update

उपलब्धि: यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा, मोदी समेत कई ने बंगाल के लोगों को दी बधाई

Wed, 15 Dec 2021 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Dec 2021 08:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए देश और बंगाल के लोगों को बधाई दी।

विज्ञापन
Durga Puja in West Bengal has been inscribed on the UNESCOs Intangible Heritage list Latest News Update
बंगाल की दुर्गा पूजा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई (यूनेस्को) ने बुधवार को बंगाल की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने का एलान किया है। भारत की ओर से यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की मांग रखी थी। इसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है। दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिलेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए देश और बंगाल के लोगों को बधाई दी। वहीं, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने पश्चिम बंगाल समेत सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। दुर्गा पूजा की झलक अब दुनिया भर में फैलेगी। 
विज्ञापन


मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पेरिस में 13 से 18 दिसंबर तक आयोजित हो रही अंतर सरकारी समिति के 16 वें सत्र के दौरान दुर्गा पूजा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। धर्म, लिंग और आर्थिक तबके की बाधाओं को पार करते हुए इसके सर्व-समावेशी दृष्टिकोण के लिए इसकी विशेष रूप से प्रशंसा की गई है। दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य से शुरू कर पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक धूमधाम से बनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed