फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to Rain and Snowfall Plains and Mountain got shiver and Kashmir got separated

बर्फबारी, बारिश से बढ़ी ठंड, पूरे हफ्ते रहेगी ठिठुरन

Sat, 07 Jan 2017 08:00 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली/ श्रीनगर
एजेंसी/ नई दिल्ली/ श्रीनगर Updated Sat, 07 Jan 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Due to Rain and Snowfall Plains and Mountain got shiver and Kashmir got separated
शिमला में हुई बर्फबारी का एक नजारा - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ समय से सर्दियों के मौसम में भी अपेक्षित ठंड ने होने के बाद आखिर शनिवार तड़के हुई बारिश ने मौसम में ठंड घोल दी। मैदान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इसके चलते न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं जम्मू-कश्मीर कई इलाकों में पिछले चार दिनों से जारी भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर का देश के शेष हिस्से से संपर्क टूटा गया। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे रहा जबकि गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा।

विज्ञापन


बिगड़े मौसम के कारण रेलवे का परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण 70 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई तथा 16 ट्रेनों का समय पुनऱ् निर्धारित किया गया और सात ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


निजी एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार अगले सप्ताह की शुरुआत में जबर्दस्त ठंड उत्तर भारत के लगभग पूरे मैदानी इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है। इस दौरान यहां का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे कम रहने की संभावना है। पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण शुक्रवार को सड़कें बंद हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed