फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   due to gorkhaland movement toy train losses 2.5 crore rupees

गोरखालैंड आंदोलन के चलते टॉय ट्रेन को ढाई करोड़ रुपये का नुकसान

Tue, 15 Aug 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
due to gorkhaland movement toy train losses 2.5 crore rupees
टॉय ट्रेन

दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में बीते दो महीने से अलग राज्य की मांग में जारी आंदोलन की वजह से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) को लगभग ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति शर्मा ने बताया कि अगर हालात सामान्य होते तो टॉय ट्रेन के संचालन से अब तक ढाई करोड़ की आमदनी हुई होती। इलाके में टॉय ट्रेन सेवा बीते 12 जून से ही स्थगित है। उन्होंने कहा कि इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तहत किया जाता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: लश्कर के सरगना ने चीन को सराहा, कहा- दार्जिलिंग, सिक्किम में आतंक फैलाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनेस्को ने सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच चलने वाले इस ट्रेन को दो दिसंबर, 1999 को हेरिटेज दर्जा दिया था। शर्मा ने बताया कि गोरखालैंड आंदोलन के दौरान इस ट्रेन के सोनादा व गयाबाड़ी स्टेशनों को आग लगा दी गई, जिससे गयाबाड़ी स्टेशन जल कर राख हो चुका है। आंदोलन से पहले दार्जिलिंग से घूम के बीच रोजाना नौ ट्रेनें चलती थीं। 

इसके अलावा सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग और दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी के बीच एक-एक ट्रेन चलाई जाती थी। लेकिन 12 जून से ही तमाम ट्रेनों का संचालन ठप है। उन्होंने कहा कि रेलवे को अब पर्वतीय क्षेत्र में हालत सामान्य होने का इंतजार है। 12 जून के बाद जिन यात्रियों ने उक्त ट्रेनों की बुकिंग कराई थी उनका आरक्षण रद्द कर पैसे लौटाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed