फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DSGMC urges center to reopen Kartarpur Sahib Corridor which is closed due to Coronavirus

करतारपुर साहिब: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने किया कॉरिडोर फिर खोलने का अनुरोध

Mon, 12 Jul 2021 05:19 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Jul 2021 05:19 PM IST
सार

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर नवंबर, 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोला गया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह पिछले साल मार्च महीने से बंद है। 

विज्ञापन
DSGMC urges center to reopen Kartarpur Sahib Corridor which is closed due to Coronavirus
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि कोविड के हालात काबू में होने के मद्देनजर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोला जाए। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'लगभग सभी राज्यों ने लॉकडाउन हटा लिया है। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि कॉरिडोर को पुन: खोला जाए क्योंकि कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है और हालात काबू में हैं।'

विज्ञापन


मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'कॉरिडोर पर आवागमन शुरू होने के बाद दूरबीन भी हटा ली गई हैं।' इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने भी केंद्र सरकार से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का अनुरोध किया था। बता दें कि एसजीपीसी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में गुरुद्वारों का प्रबंधन संभालती है।
विज्ञापन


इस कॉरिडोर को खोलने से पहले भारत से सिख श्रद्धालु डेरा बाबा नानक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गई बड़ी दूरबीनों के माध्यम से गुरद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करते थे। उल्लेखनीय है कि इस गलियारे के माध्यम से सिख श्रद्धालु गुरद्वारा करतारपुर साहिब तक की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित इस स्थान पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed