फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug conspiracy against govt, says AP CM Jagan; Chandrababu Naidu seeks President's Rule

आंध्र प्रदेश: सीएम जगनमोहन बोले, ड्रग मामले में राज्य को बदनाम करने की हो रही कोशिश 

Thu, 21 Oct 2021 05:58 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: Amit Mandal Updated Thu, 21 Oct 2021 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निहित स्वार्थों वाले कुछ लोग राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रचने के लिए ड्रग मामले का दुष्प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Drug conspiracy against govt, says AP CM Jagan; Chandrababu Naidu seeks President's Rule
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि कुछ राजनीतिक तत्व राज्य के युवाओं की पहचान नशेबाज के रूप में बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह उन आरोपों का जिक्र कर रहे थे जिसमें राज्य को गांजा की खेती का गढ़ बताया जा रहा है। इसे लेकर विपक्षी नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा, अपराध नया रूप ले रहा है
विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में पुलिस स्मरण दिवस पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि अपराध नया रूप ले रहा है। राजनीतिक दल कल्याणकारी गतिविधियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। अपशब्दों का इस्तेमाल कर असामाजिक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टियां मूर्तियों को नष्ट करके, मंदिरों में रथ जलाकर राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। वे जातियों और धर्मों के बीच दरार पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम जगनमोहन ने झूठ और विकृतियां फैलाने के लिए मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा कि ये सरकार की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने की हद तक चले गए हैं जो एक संवैधानिक प्रमुख है। साथ ही सवाल किया कि क्या ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (विपक्षी) आंध्र प्रदेश के युवाओं को नशेड़ी के रूप में ब्रांड करने की कोशिश कर रहे हैं और यह सबसे गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय, आंध्र प्रदेश के डीजीपी और विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि आंध्र प्रदेश का ड्रग मामलों से कोई संबंध नहीं है। निहित स्वार्थों वाले कुछ लोग राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रचने के लिए इसका प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed