फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Droupadi Murmu, Somanath visits an exhibition to showcase space technologies on the maiden National Space Day

Space Day: आज पूरा देश मना रहा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, राष्ट्रपति मुर्मू ने अंतरिक्ष उपलब्धियों को सराहा

Fri, 23 Aug 2024 10:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

पूरा देश आज अपना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था।

विज्ञापन
Droupadi Murmu, Somanath visits an exhibition to showcase space technologies on the maiden National Space Day
राष्ट्रपति मुर्मू ने अंतरिक्ष उपलब्धियों को सराहा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूरा देश आज अपना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था। उसी की याद में पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भारत मंडपम में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का दौरा किया। साथ ही इसरो के रोबोटिक्स चैलेंज और भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन के विजेताओं को पुरस्कार दिए। 

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद रहे।
 
क्या बोले इसरो प्रमुख?
इस मौके पर इसरो प्रमुख ने कहा, 'पिछले साल हमने चंद्रयान -3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। हमने कभी नहीं सोचा था कि इस उपलब्धि से इतना बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। यह तब हुआ जब कुछ दिनों बाद भारत के प्रधानमंत्री ने नियंत्रण केंद्र में हमसे मुलाकात की और उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया और लैंडिंग स्थल यानी चंद्रयान-3 को शिव शक्ति बिंदु घोषित किया।'




दुनिया ने कभी उम्मीद नहीं की थी...
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'एक साल पहले 23 अगस्त 2023 को हमारा चंद्रयान- III चंद्रमा के दक्षिण की ओर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन बना था। इसने पूरी दुनिया को चकाचौंध कर दिया था। पीएम मोदी ने उसी वक्त घोषणा कर दी थी कि हर साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। दुनिया ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि हम यह उपलब्धि हासिल कर पाएंगे क्योंकि हमारी अंतरिक्ष यात्रा 55 साल लंबी है। आज, इसरो आधी सदी के भीतर किसी और से पहले चंद्रमा के दक्षिण की ओर उतरने वाला पहला बन गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed