फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI seizes heroin worth Rs 70cr at Mumbai airport Arecanuts worth over Rs 5 Crores seized in Visakhapatnam

Action: DRI ने मुंबई से 70 करोड़ की हेरोइन जब्त की; दो गिरफ्तार; विशापत्तनम में पांच करोड़ की सुपारी पकड़ी

Mon, 20 Mar 2023 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Mar 2023 10:23 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने जाल बिछाया। इसके बाद रविवार सुबह अदीस अबाबा (इथियोपिया) से यात्रा कर रहे एक यात्री को रोका गया। तलाशी के बाद सामान में छिपाकर रखी गई 9.97 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
DRI seizes heroin worth Rs 70cr at Mumbai airport Arecanuts worth over Rs 5 Crores seized in Visakhapatnam
Arecanuts - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करोड़ों की हेरोइन जब्त की है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जब्त हेरोइन की कीमत  70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने जाल बिछाया। इसके बाद रविवार सुबह अदीस अबाबा (इथियोपिया) से यात्रा कर रहे एक यात्री को रोका गया। तलाशी के बाद सामान में छिपाकर रखी गई 9.97 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 70 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह मादक पदार्थ शहर के एक होटल में एक व्यक्ति को सौंपा जाना था। निगरानी बढ़ाने के बाद अधिकारियों ने एक नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ा, जो दवा खरीदने के लिए होटल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाद में नाइजीरियाई नागरिक के घर से थोड़ी मात्रा में कोकीन और हेरोइन बरामद की गई। दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें डीआरआई हिरासत में भेज दिया गया है।

Trending Videos

DRI seizes heroin worth Rs 70cr at Mumbai airport Arecanuts worth over Rs 5 Crores seized in Visakhapatnam
Arecanuts - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश से करोड़ो की सुपारी जब्त
इस बीच आंध्र प्रदेश से भी करोड़ो की सुपारी जब्त की गई है। जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात से अवैध रूप से आयात किए गए पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सुपारी विशाखापत्तनम में जब्त किए गए। आयातक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। विशाखापत्तनम कस्टम हाउस ने यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed