फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dri seized more 100 kg of gold and arrested 7 accused

डीआरआई ने जब्त किया 100 किलोग्राम से ज्यादा सोना, सात गिरफ्तार

Sun, 28 Oct 2018 03:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
dri seized more 100 kg of gold and arrested 7 accused

तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय ने पिछले 48 घंटों में अलग अलग शहरों पर छापेमारी करके 100 किलोग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया है। सरकारी बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि जमीनी सरहद से पड़ोसी देशों से तस्करी करके लाए गए सोने की 55 छड़ें जब्त की गयी । प्रत्येक छड़ का वजन एक किलोग्राम है। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि 26 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के पास एक गाड़ी से जा रहे दो व्यक्तियों के पास से यह सोना जब्त किया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इन छड़ों पर चीन और ऑस्ट्रेलिया में निर्माण की विशिष्ट मुहर लगी हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में चलाए गए अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 34 किलोग्राम सोने की 34 छड़ें जब्त किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई ने बयान में कहा कि ऐसी आशंका है कि इस सोने को पड़ोसी देशों से जमीन की सीमा के जरिए लाया गया है। इस बाबत एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार भी किया गया है। तस्करी कर लाया गया सोना चीन और स्विस निर्मित है।


देश के विभिन्न हिस्सों में बीते 48 घंटों में चार अन्य अभियानों में डीआरआई ने चेन्नई, बेंगलुरु, मदुरै और इंदौर के हवाई अड्डों पर कोलंबो और सिंगापुर से आई उड़ानों के जरिए भारत में तस्करी किए गए 13 किलोग्राम सोना जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed