फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update DRI busted gold smuggling racket recovered 36 kg gold worth 21 Cr cash also recovered

Maharashtra: सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, 21 करोड़ रुपये का 36 किलो सोना बरामद

Tue, 24 Jan 2023 08:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Jan 2023 08:54 PM IST
सार

कुछ विदेशी नागरिकों और संदिग्ध भारतीयों के यात्रा पैटर्न पर निगरानी कर डीआरआई ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह सोना कुछ विदेशी नागरिकों समेत अलग-अलग लोगों से प्राप्त किया था। इसे कैप्सूल के रूप में शरीर में छिपाकर, यात्रा बैगों, कपड़ों की तह और मशीनों में तस्करी कर लाया गया था।
 

विज्ञापन
Maharashtra News Update DRI busted gold smuggling racket recovered 36 kg gold worth 21 Cr cash also recovered
gold smuggling racket - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई)  मुंबई ने अंधेरी स्थित एयर कार्गो परिसर से सोने की तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 21 करोड़ रुपये मूल्य का 36 किलो सोना बरामद किया गया। 20 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। डीआरआई के मुताबिक, दुकान में सोना पिघलाने वाले एक दुकान के इंचार्ज को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सोना अलग-अलग हवाला ऑपरेटरों के जरिए विदेशों से मुंबई लाया जाता था।

विज्ञापन


 डीआरआई ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एयर कार्गो परिसर में तलाशी ली। ढुलाई किए जाने वाले माल की मात्रा, मूल्य और राजस्व के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा एयर कार्गो परिसर है। जांच के दौरान डीआरआई को सोने की तस्करी और वितरण प्रक्रिया में शामिल एक गिरोह के बारे में पता चला था। इसका भुगतान हवाला के माध्यम से किया जाता था।
विज्ञापन


यात्रा पैटर्न पर निगरानी कर किया खुलासा
कुछ विदेशी नागरिकों और संदिग्ध भारतीयों के यात्रा पैटर्न पर निगरानी कर डीआरआई ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह सोना कुछ विदेशी नागरिकों समेत अलग-अलग लोगों से प्राप्त किया था। इसे कैप्सूल के रूप में शरीर में छिपाकर, यात्रा बैगों, कपड़ों की तह और मशीनों में तस्करी कर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 हजार डॉलर व ढाई किलो सोने के पेस्ट के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाईअड्डे से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक विदेशी नागरिक से 90 हजार अमेरिकी डॉलर, जबकि दूसरे के पास से ढाई किलोग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया गया है। आरोपी किताबों में छिपाकर ये अमेरिकी डॉलर ले जा रहा था। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि अजरबैजान से शारजाह जा रहे एक व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को हवाई अड्डे पर रोका और उसके पास से 73 लाख रुपये मूल्य के 90,000 अमेरिकी डॉलर बरामद किए। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में दुबई से आए एक विदेशी नागरिक को 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के 2.5 किलोग्राम से अधिक सोने के पेस्ट के साथ पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed