फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO espionage case: While disclosing the links with Pakistan, the Odisha Police says four Facebook accounts of the suspicious woman were operated

डीआरडीओ जासूसी मामला: पाक से जुड़े तार, ओडिशा पुलिस ने कहा- चार फेसबुक अकाउंट चलाती थी आरोपी महिला

Thu, 07 Oct 2021 04:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 04:30 AM IST
सार

ओडिशा पुलिस (अपराध शाखा) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) संजीव पांडा ने कहा कि महिला ऑपरेटिव के सात में से चार फेसबुक अकाउंट हैं, जिस पर आईटीआर चांदीपुर से संवेदनशील जानकारी लीक करने में शामिल जासूसी गिरोह की हैंडलर होने का संदेह हैं। ये खाते पाकिस्तान से संचालित किए गए थे।

विज्ञापन
DRDO espionage case: While disclosing the links with Pakistan, the Odisha Police says four Facebook accounts of the suspicious woman were operated
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीआरडीओ जासूसी मामले में पाकिस्तान से तार जुड़े होने का खुलासा करते हुए ओडिशा पुलिस ने बुधवार को कहा कि संदिग्ध महिला के चार फेसबुक अकाउंट पाकिस्तान से संचालित थे।

विज्ञापन


ओडिशा पुलिस (अपराध शाखा) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) संजीव पांडा ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि महिला ऑपरेटिव के सात में से चार फेसबुक अकाउंट हैं, जिस पर आईटीआर चांदीपुर से संवेदनशील जानकारी लीक करने में शामिल जासूसी गिरोह की हैंडलर होने का संदेह हैं। ये खाते पाकिस्तान से संचालित किए गए थे।
विज्ञापन


पांडा ने कहा, स्थान गुप्त रखने के लिए अमेरिका, जर्मनी और भारत के फर्जी आईपी एड्रेस के माध्यम से खातों का संचालन किया गया था। चार खातों में से तीन इस्लामाबाद से संचालित थे जबकि एक रावलपिंडी से था। कुछ फेसबुक अकाउंट अभी भी सक्रिय हैं और अपराध शाखा द्वारा आगे की चैट देखी जा रही हैं, जिनका विवरण एडीजी ने साझा करने से इनकार कर दिया है, क्योंकि जांच अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed