फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO Chairman Dr Samir V Kamat service extension by one year Bengal chief secretary extension three months

Service Extension: एक साल बढ़ा DRDO अध्यक्ष डॉ. कामत का कार्यकाल, बंगाल के सीएस को तीन माह का सेवा विस्तार

Mon, 27 May 2024 06:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
DRDO Chairman Dr Samir V Kamat service extension by one year Bengal chief secretary extension three months
भारत सरकार का फैसला। - फोटो : ANI

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत के कार्यकाल को एक साल बढ़ा दिया गया है। भारत सरकार ने सोमवार को कामत के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। विस्तार के बाद डॉ. कामत 31 मई 2025 तक डीआरडीओ के अध्यक्ष रहेंगे। डॉ. कामत डीआरडीओ अध्यक्ष के साथ-साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव भी हैं।

विज्ञापन


बंगाल के मुख्य सचिव को भी सेवा विस्तार 
डीआरडीओ अध्यक्ष के अलावा, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका को भी सेवा विस्तार दिया गया है। गोपालिका अब तीन महीने और मुख्य सचिव बने रहेंगे। वे इस शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे। गोपालिका अब 31 अगस्त तक राज्य के मुख्य सचिव के रूप में बने रहेंगे। गोपालिका 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 31 दिसंबर, 2023 को एचके द्विवेदी की सेवानिवृत्ति के बाद गोपालिका बंगाल के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले वे गृह सचिव के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन


जनरल पांडे का कार्यकाल भी बढ़ाया
एक दिन पहले, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीना बढ़ाया गया था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को जनरल पांडे के सेवा विस्तार को मंजूरी दी थी। विस्तार के बाद जनरल पांडे 30 जून तक सेना के अध्यक्ष रहेंगे। बता दें, पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें सेवा विस्तार दे दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख बनने वाले इंजीनियर्स कोर के पहले अधिकारी 
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल, 2022 को सेना अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने जनरल एम.एम. नरवणे की जगह ली थी। सेना अध्यक्ष से पहले पांडे सेना के उप-प्रमुख थे। पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं। अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारी ही अधिकतर सेना प्रमुख बने हैं। पांडे पूर्वी सेना के कमांडर भी रहे हैं। यह कमान पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा के लिए तैनात है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे पूर्वी कमान के प्रमुख बनने से पहले अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed