फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Draupadi Murmu interacts with tea garden workers in Tripura

Tripura: 'क्या आप अपने मुख्यमंत्री को पहचान सकते हैं?', राष्ट्रपति मुर्मू ने चाय बागान के मजदूरों से की बातचीत

Wed, 12 Oct 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Oct 2022 03:05 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू ने त्रिपुरा के मोहनपुर अनुमंडल के दुर्गाबाड़ी चाय बागान का दौरा किया और चाय बागान के कर्मचारियों से बातचीत की।

विज्ञापन
Draupadi Murmu interacts with tea garden workers in Tripura
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पहली दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वोत्तर राज्य पहुंचने के बाद पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) का उद्घाटन किया। मुर्मू सुबह 11.15 बजे अगरतला पहुंचे, और हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्यपाल सत्य नारायण आर्य और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर उन्हें त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डे से वह उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए नरसिंहगढ़ गई थीं, जिसमें मुख्यमंत्री और त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती भी शामिल थे। कार्यक्रम में कानून और संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने चाय बगान के कर्मचारियों से बातचीत की
इसके बाद मुर्मू ने जिले के मोहनपुर अनुमंडल के दुर्गाबाड़ी चाय बागान का दौरा किया और चाय बागान के कर्मचारियों से बातचीत की। राष्ट्रपति ने एक महिला कर्मचारी से पूछा कि क्या आप अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं? अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूलों में भेजें। क्या आपको मुफ्त चावल और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है?  
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने बागवानों से सीएम और विधायक को पहचानने के लिए कहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने बागवानों से यह भी पूछा कि क्या वे सीएम साहा और स्थानीय विधायक कृष्णधन दास को उनके साथ आए लोगों में से पहचान सकते हैं। जिसका उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। वे स्थानीय हैं  अगर आपकी कोई मांग या समस्या है तो उनसे संपर्क करें। वहीं विधायक दास ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि बातचीत उल्लेखनीय थी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी राष्ट्रपति ने हमारे चाय बागान का दौरा किया। यह बहुत अच्छा अहसास था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed