फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. Harsh Vardhan said, India ahead in economic development model of low carbon emissions

डब्ल्यूएचओ पहली बैठक: डॉ. हर्ष वर्धन बोले- कम कार्बन उत्सर्जन के आर्थिक विकास मॉडल में भारत आगे

Fri, 11 Jun 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 03:26 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति ने हाल ही में रिपोर्ट दी है, जिसमें जलवायु संवेदी बीमारियों और देशवासियों के स्वास्थ्य पर कार्रवाई योजनाएं लागू करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Dr. Harsh Vardhan said, India ahead in economic development model of low carbon emissions
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि भारत कम कार्बन उत्सर्जन को लेकर आर्थिक विकास के नए मॉडल सबसे आगे निकल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के स्वास्थ्य ऊर्जा कार्रवाई मंच की पहली बैठक में हर्ष वर्धन ने कहा, सरकार जलवायु परिवर्तन और कम कार्बन उत्सर्जन के क्षेत्रों में सक्रिय है।

विज्ञापन


सरकार ने जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्रवाई योजना नामक विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया, ताकि स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के बारे में आम जनता और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच जागरूकता विकसित हो सके।
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति ने हाल ही में रिपोर्ट दी है, जिसमें जलवायु संवेदी बीमारियों और देशवासियों के स्वास्थ्य पर कार्रवाई योजनाएं लागू करने की सिफारिश की है। उन्होंने यह भी कहा, हरित और जलवायु लचीले स्वास्थ्य केंद्रों के संदर्भ में भारत ने 2017 में करार भी किया। उन्होंने कहा, दुनिया अब भी कोरोना वायरस की अभूतपूर्व चुनौती से जूझ रही है, जिसने सरकारों और नागरिकों को असाधारण कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed