{"_id":"5ef44eed7d971d7e301897fa","slug":"dr-harsh-vardhan-launches-ebloodservices-app-an-initiative-of-the-indian-red-cross-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में जरूरतमंदों को रक्त के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लॉन्च किया 'ई ब्लड सर्विस एप'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना काल में जरूरतमंदों को रक्त के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लॉन्च किया 'ई ब्लड सर्विस एप'
Thu, 25 Jun 2020 12:45 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों को खून की कमी से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 'इंडियन रेड क्रॉस सोसाएटी' की पहल के तहत 'ई ब्लड सर्विस एप' को लॉन्च किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने एप को लॉन्च करते हुए कहा कि जिन लोगों को रक्त की जरूरत होगी, वे खुद को एप पर पंजीकृत कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि रक्त कहां मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस एप की मदद से लोग चार यूनिट तक खून की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Those in need can get registered on the app&know where they'll get blood,can also demand up to 4 units of blood for needy.Indian Red Cross Society's blood banks will wait up to 12 hrs for them.Urge voluntary blood donors to continue donating blood in these times: Union Health Min pic.twitter.com/RHRXT9p0VN
— ANI (@ANI) June 25, 2020
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाएटी के ब्लड बैंक 12 घंटे तक उनका इंतजार करेंगे। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोग वहां जाकर अपने रक्त को दान भी कर सकते हैं।