फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. CN Manjunath, who keeps people's heart healthy, came to improve the health of politics

डॉ. सीएन मंजूनाथ: लोगों का दिल दुरुस्त रखने वाले उतरे सियासत की सेहत सुधारने, पूर्व पीएम देवगौड़ा के हैं दामाद

Fri, 26 Apr 2024 07:08 AM IST
निर्मल कांत रमन सिंह, अमर उजाला
रमन सिंह, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Apr 2024 07:08 AM IST
सार

अपने लंबे कार्यकाल में मरीजों के दिल की धड़कनों को दुरुस्त रखने वाले डॉ. सीएन मंजूनाथ अब सियासत की सेहत सुधारेंगे। पूर्व पीएम देवेगौड़ा के दामाद डॉ. मंजूनाथ पर भाजपा ने कांग्रेस के किले में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने का भरोसा किया है।

विज्ञापन
Dr. CN Manjunath, who keeps people's heart healthy, came to improve the health of politics
डॉ. सीएन मंजूनाथ - फोटो : एक्स/डॉ.सीएन मंजूनाथ

विस्तार

बंगलूरू ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सीएन मंजूनाथ जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और एशिया के सबसे बड़े हृदय अस्पताल श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियोवास्कुलर साइंसेज के निदेशक के पद से जनवरी में सेवानिवृत्त हुए।

विज्ञापन


अपने लंबे कार्यकाल में मरीजों के दिल की धड़कनों को दुरुस्त रखने वाले डॉ. मंजूनाथ अब सियासत की सेहत सुधारेंगे। पूर्व पीएम देवेगौड़ा के दामाद डॉ. मंजूनाथ पर भाजपा ने कांग्रेस के किले में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने का भरोसा किया है। डॉ. मंजूनाथ कहते हैं कि वह यूं तो सियासी परिवार से आते हैं, लेकिन खुद सियासत में आएंगे, सपने में भी नहीं सोचा था। डॉ. मंजूनाथ कहते हैं कि सियासत की गलियां नई जरूर हैं, लेकिन अपनों का साथ और पीएम मोदी के कामों का आत्मविश्वास इस राह को भी आसान बना देगा। मोदी के काम को लेकर पूरे देश में अलग उत्साह है। लगभग हर कोई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहता है।  
विज्ञापन


हृदय रोगों के निदान के लिए बदलावों में रही अहम भूमिका
हमेशा से अपने डॉक्टरी पेशे के प्रति समर्पित रहे मंजूनाथ ने देश में हृदय रोगों के उपचार के लिए कई क्रांतिकारी बदलावों में अहम भूमिका निभाई। यही उनके राजनीति में आने का कारण भी बना। डॉ. मंजूनाथ बताते हैं कि निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें बहुत सारे ऑफर आए। जब वह लोगों से मिलते, तो लोग उनके समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते। लोगों से कहते कि उनके जैसे व्यक्ति को सियासत में होना चाहिए, जो लोगों के कल्याण के लिए आधुनिकता के साथ काम करे। इसी बीच लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई और भाजपा ने उनके नाम का एलान कर दिया। जदएस और स्थानीय नेताओं ने भी उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के साथ नाता नया नहीं
डॉ. मंजूनाथ कहते हैं कि उनका पेशा हमेशा से सेवा क्षेत्र से जुड़ा रहा। राजनीति का नया अध्याय शुरू हुआ है और यहां भी सेवा करनी है। डॉ. मंजूनाथ कहते हैं कि अपने पेशे के दौरान दो करोड़ से अधिक लोगों से मिला हूं। अब फिर जनता के बीच हूं। उनके साथ मेरा नाता नया नहीं है। उनकी बाते समझता हूं उनके लिए काम करने की इच्छा रखता हूं। डॉ. मंजूनाथ कहते हैं कि वह बंगलूरू ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed