{"_id":"5eccf782dae27065ca53d27a","slug":"doubling-rate-of-covid-19-in-india-was-three-days-before-lockdown-it-is-now-13-days-lockdown-a-success-prakash-javadekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन को पूरी तरह से सफल बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन को पूरी तरह से सफल बताया
Tue, 26 May 2020 04:36 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 26 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले देश में कोरोना संक्रमण के मामले तीन दिन में ही दोगुने हो रहे थे। लॉकडाउन लागू करने के बाद दोगुना होने की दर अब 13 दिन हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस चीज की मांग कर रहे हैं, उससे अधिक सहायाता केंद्र ने मजदूरों के लिए की है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लॉकडाउन के चारों चरण को फेल बताया था। राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया। प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर ऐसे नाजुक वक्त में भी राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों एवं प्रवासी मजदूरों को मदद पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। जावड़ेकर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सरकार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है और महिलाओं के बैंक खातों में 500-500 रुपए डाले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। पूरे देश को एक आवाज में बोलना चाहिए पर कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। आज की राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस इसी का उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 3000 से अधिक ट्रेनों से 45 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को घर वापस भेज दिया गया है और यह ऐतिहासिक है।