{"_id":"5977497f4f1c1ba2498b49cd","slug":"doordarshan-plans-to-change-its-logo-invites-entries","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चलेगा दूरदर्शन का राज, होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर चलेगा दूरदर्शन का राज, होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव
amarujala.com- Presented By- मोहित
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़ा प्रसारणकर्ता दूरदर्शन की पहचान प्रतिष्ठित लोगो जल्द ही बदल जाएगा। नया लोगो नौजवानों को आकर्षित करने वाला होगा।।
विज्ञापन
सरकार ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को नए लोगो के आवेदन के लिए निमंत्रण भी जारी कर दिए गए हैं। एक प्रतियोगिता के जरिए दूरदर्शन नए लोगों की खोज करेगा। इसमें भाग लेने वाले आवेदनकर्ताओं से लोगो के प्रति उनके नजरिया और नए डिजाइन के लिए क्या वह सोचते हैं यह जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
वहीं प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर ने कहा कि 'मौजूदा समय में देश की जनसंख्या 30 साल के नौजवानों की है। यह वह लोग हैं जिन्होंने दूरदर्शन के साथ कभी जुड़ाव महसूस नहीं किया खासकर उन लोगों के लिए जो दूरदर्शन देखते हुए बड़े नहीं हुए।'
विज्ञापन