फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump thanks Indian-Americans for polls triumph

डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुओं को दिया धन्यवाद, कहा- भारत के अच्छे दोस्त साबित होंगे

Sat, 17 Dec 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump thanks Indian-Americans for polls triumph
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : WWE
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुनावी जीत के लिए अमेरिकी भारतीयों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनका चुनावी अभियान हिंदुओं की वजह से निर्णायक मुकाम तक पहुंच पाया।
विज्ञापन


फ्लोरिडा में अपनी चुनावी जीत के बाद धन्यवाद रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यहां हिंदू कमेटी से जुड़े कई भारतीय  हैं। हमने हिंदुओं के साथ अच्छा किया। ' बताते चलें कि ट्रंप की जीत में फ्लोरिडा ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


फ्लोरिडा में भारतीय अमेरिकी की जनसंख्या बहुत ज्यादा है। यह पहला मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी जीत के लिए भारतीय अमेरिकियों और हिंदुओं को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ' हम एक बड़ी संख्या में हैं। हम कहां है और वे कहां हैं। मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। आप लोग अद्भुत थे और विलक्षण हैं।'
 

ट्रंप ने कहा कि हमें भारत अमेरिका के अच्छे संबंध के लिए काम करना है।

Donald Trump thanks Indian-Americans for polls triumph
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : WWE

अमेरिकी चुनाव के एक पखवारे बाद रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन की तरफ से कश्मीर और बांग्लादेश में आतंवाद  से पीड़ित लोगों के लिए चैरिटी इवेंट आयोजित था। ट्रंप ने कहा कि हमें भारत अमेरिका के अच्छे संबंध के लिए काम करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह व्हाइट हाउस की तरफ से भारत के सबसे अच्छे दोस्त साबित होंगे। 

ट्रंप के भाषण के बाद वह अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा और वर्जिनिया के मंदिर भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed