फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   donald trump speech delayed by protesters in california

डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के पहले हंगामा, प्रदर्शन

Sat, 30 Apr 2016 02:06 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 30 Apr 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
donald trump speech delayed by protesters in california
डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के पहले हंगामा - फोटो : Reuters

कई सौ प्रदर्शनकारियों ने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनल्ड ट्रंप के भाषण स्थल, कैलिफ़ोर्निया होटल के बाहर घेराबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों पर अंडे फेंके और घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की। ट्रंप को होटल के अंदर पीछे के रास्ते से प्रवेश करना पड़ा और भाषण में देरी हुई। ट्रंप की रैलियां में काफी हिंसा हो रही है। बृहस्पतिवार को कोस्टा मेसा में ओरेंज काउंटी के फेयर ग्राउंडस के हाल के अंदर ट्रंप के बोलने के दौरान एक पुलिस कार की खिड़की का शीशा तोड़ा गया। इस मामले में कुछ 20 गिरफ्तारियां की गई हैं।

विज्ञापन


शिकागो और सेंट लुईस में कई सौ प्रदर्शनारियों के कार्यक्रम को नाकाम करने की धमकी के बाद ट्रंप को मार्च में अपने अभियान की कई रैलियां रद्द करनी पड़ी। मंच पर ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के बारे में मज़ाक़ किया, "ये मेरे अब तक किए गए प्रवेश से सरल नहीं था।" उन्होंने कहा, "मैंने ऐेसा महसूस किया जैसे मैं सीमा पार कर रहा था" ट्रंप के भाषण स्थल से बाहर कई प्रदर्शनकारी उनकी अप्रवासन पर राय के खिलाफ़ बहस कर रहे थे। वह मैक्सिको के साथ सीमा दीवार बनाने का समर्थन कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह मैक्सिकों के लोगों को "बलात्कारी"और अमेरिका में अवैध तरीके से ड्रग्स लाने के लिए जवाबदेह अपराधी भी ठहरा चुके हैं। ट्रंप लैटिनो मतदातों के बीच पूरी तरह से अलोकप्रिय है और  कैलिफोर्निया में सबसे अधिक मैक्सिकन अमरीकी आबादी रहती है। प्राईमरी में श्रृंखला में जीत के बाद ट्रप ख़ुद को रिपब्लिकन का "संभावित प्रत्याशी" कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed