डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के पहले हंगामा, प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सौ प्रदर्शनकारियों ने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनल्ड ट्रंप के भाषण स्थल, कैलिफ़ोर्निया होटल के बाहर घेराबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों पर अंडे फेंके और घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की। ट्रंप को होटल के अंदर पीछे के रास्ते से प्रवेश करना पड़ा और भाषण में देरी हुई। ट्रंप की रैलियां में काफी हिंसा हो रही है। बृहस्पतिवार को कोस्टा मेसा में ओरेंज काउंटी के फेयर ग्राउंडस के हाल के अंदर ट्रंप के बोलने के दौरान एक पुलिस कार की खिड़की का शीशा तोड़ा गया। इस मामले में कुछ 20 गिरफ्तारियां की गई हैं।
शिकागो और सेंट लुईस में कई सौ प्रदर्शनारियों के कार्यक्रम को नाकाम करने की धमकी के बाद ट्रंप को मार्च में अपने अभियान की कई रैलियां रद्द करनी पड़ी। मंच पर ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के बारे में मज़ाक़ किया, "ये मेरे अब तक किए गए प्रवेश से सरल नहीं था।" उन्होंने कहा, "मैंने ऐेसा महसूस किया जैसे मैं सीमा पार कर रहा था" ट्रंप के भाषण स्थल से बाहर कई प्रदर्शनकारी उनकी अप्रवासन पर राय के खिलाफ़ बहस कर रहे थे। वह मैक्सिको के साथ सीमा दीवार बनाने का समर्थन कर चुके हैं।
वह मैक्सिकों के लोगों को "बलात्कारी"और अमेरिका में अवैध तरीके से ड्रग्स लाने के लिए जवाबदेह अपराधी भी ठहरा चुके हैं। ट्रंप लैटिनो मतदातों के बीच पूरी तरह से अलोकप्रिय है और कैलिफोर्निया में सबसे अधिक मैक्सिकन अमरीकी आबादी रहती है। प्राईमरी में श्रृंखला में जीत के बाद ट्रप ख़ुद को रिपब्लिकन का "संभावित प्रत्याशी" कह चुके हैं।