फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   donald trump realised he was wrong about india says ex diplomat

Trump: 'उन्हें अहसास हो गया, भारत को लेकर उनकी सोच गलत थी', ट्रंप के बदले व्यवहार की पूर्व राजनयिक ने बताई वजह

Mon, 08 Sep 2025 08:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Sep 2025 08:55 AM IST
सार

पूर्व राजनयकि फैबियन ने कहा कि 'भारत आपसी रिश्तों और व्यापार के लिए खुली सोच रखता है, लेकिन एकतरफा फैसले और दबाव बनाने की रणनीति के आगे नहीं झुकने वाला।'

विज्ञापन
donald trump realised he was wrong about india says ex diplomat
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों भारत के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। इसके चलते दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी खटास आई, लेकिन हाल के समय में ट्रंप के व्यवहार में बदलाव देखा गया है और उन्होंने भारत के खिलाफ अपने सख्त रुख को कुछ नरम किया है। भारत के पूर्व राजनयिक केपी फैबियन का कहना है कि ट्रंप को अहसास हो गया है कि वे भारत को लेकर गलत थे। उन्होंने कहा कि ट्रंप को पता चल गया है कि टैरिफ लगाकर या आक्रामक व्यापार नीति अपनाकर भारत पर दबाव नहीं बनाया जा सकता। 
विज्ञापन


ट्रंप को अपनी गलती का अहसास हुआ
केपी फैबियन ने कहा कि अमेरिका ने बिना किसी ठोस आधार के भारत पर टैरिफ लगाया। दरअसल ट्रंप भारत की क्षमता को कमतर आंक रहे थे। हाल ही में ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता बताया था और भारत की तारीफ की थी। इस पर पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप और दोनों देशों के संबंधों की सराहना की थी। इसे लेकर केपी फैबियन ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने एक सौहार्दपूर्ण ट्वीट का जवाब देने के लिए जो ठीक था, वह किया, लेकिन इससे हमें ये नहीं समझना चाहिए कि हम जल्द ही ट्रंप के टैरिफ का अंत देखेंगे। हालांकि ये साफ दिख रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप को लगा था कि टैरिफ लगने के बाद भारत आत्मसमर्पण कर देगा, लेकिन अब उन्हें अहसास होना शुरू हो गया है कि वे भारत को लेकर गलत थे।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: पुतिन पर कड़े प्रतिबंध की तैयारी में ट्रंप, बेसेंट बोले- EU भी लगाए पाबंदी तो ढह जाएगी रूसी अर्थव्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत को दबाया नहीं जा सकता'
पूर्व राजनयकि फैबियन ने कहा कि 'भारत आपसी रिश्तों और व्यापार के लिए खुली सोच रखता है, लेकिन एकतरफा फैसले और दबाव बनाने की रणनीति के आगे नहीं झुकने वाला।' उन्होंने कहा कि 'ट्रंप को पता चल गया है कि भारत, भारत है। भारत एक सभ्यतागत राष्ट्र है। भारत, सभी के साथ दोस्ती के संबंध रखना चाहता है और व्यापार करना चाहता है, लेकिन भारत तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगा।'

एससीओ बैठक के बाद ट्रंप के बदले मिजाज
बीती 6 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि 'मैं हमेशा (नरेंद्र) मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे बीच ऐसे पल आ जाते हैं।' पीएम मोदी के एससीओ बैठक में भाग लेने और पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात के बाद ट्रंप का यह बयान सामने आया था। ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक, दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed