फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   donald Trump may be the chief guest of Republic Day

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

Wed, 26 Apr 2017 05:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Wed, 26 Apr 2017 05:53 AM IST
विज्ञापन
donald Trump may be the chief guest of Republic Day
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हो सकते हैं। भारत ने इस दिशा में प्रारंभिक पहल शुरू कर दी है। अगर ट्रंप को मुख्य अतिथि बनाने पर बात नहीं बनी तो फिर भारत कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इसके लिए वरीयता देगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल भारत इस मामले में दोनों देशों के संपर्क में है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अगर मुख्य अतिथि बनने पर हामी भरी तो यह दूसरा मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले वर्ष 2015 में इसी देश के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने थे। बीते साल अबुधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायेद ने मुख्य अतिथि बनने का भारत का न्योता स्वीकार किया था। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक हालांकि फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि बनने का न्योता नहीं भेजा गया है, मगर भारत ने इसकेलिए गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर इस मामले में भारत कनाडा के भी संपर्क में है। अगर किसी कारणवश ट्रंप ने न्योता स्वीकार करने में अपनी मजबूरी गिनाई तो भारत कनाडा के पीएम को मुख्य अतिथि बनने का न्योता भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की संभावनाएं तलाश रहा है। सूत्र का कहना था कि फिलहाल पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा जुलाई में जर्मनी के हमबर्ग में होने जा रहे जी-20 सदस्य देशों की बैठक से पहले संभव नहीं दिख रही। वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से ट्रंप और मोदी की पहली मुलाकात इसी बैठक में होगी। इसके बाद पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को अंतिम रूप दिया जाएगा। 


गौरतलब है कि चुनाव जीतने के बाद ट्रंप को सबसे पहले बधाई देने वालों में पीएम मोदी भी शामिल थे। पद संभालने के बाद ट्रंप ने भी एशियाई देशों में सबसे पहले भारत से संपर्क साधा और फोन पर पीएम मोदी से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed