फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't treat Cong lightly and work hard for BJP's win LS polls: Vijayendra to partymen

कर्नाटक: BJP प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र की कार्यकर्ताओं को राय, कहा- कांग्रेस को हल्के में न लें वरना...

Wed, 27 Dec 2023 04:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को बिल्कुल हल्के में न लें क्योंकि कांग्रेस अभी राज्य में हाल ही में सत्ता में आई हैं। 

विज्ञापन
Don't treat Cong lightly and work hard for BJP's win LS polls: Vijayendra to partymen
कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को हल्के में न लें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा कार्यकर्ता बिल्कुल भी हल्के में न लें, ऐसे समय में जब प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में हो। बी वाई विजयेंद्र पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस को हल्के में न लें- बी वाई विजयेंद्र  
कर्नाटक में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। हमें हर समय उन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही कहा कि हमें सफलतापूर्वक इसका सामना करना चाहिए। यह उस समय ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, जब प्रदेश में पहले से ही सत्ता में विपक्षी दल हो। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह पीएम मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याण योजनाओं की जानकारी को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि क्या केंद्र पोषित योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है या नहीं। 
विज्ञापन


जनकल्याण के लिए करें पार्टी के कार्यकर्ता काम- विजयेंद्र
बता दें 10 नवंबर को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के रूप में बी वाई विजयेंद्र को नियुक्त किया गया है। जिसके बाद कर्नाटक में विजयेंद्र ने 23 दिसंबर को पार्टी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों पर जोर डालते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र की जनकल्याण योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए, जिससे उन लोगों को लाभ मिल सकें। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनावों और बृहद बंगलूरू महानगर पालिका चुनावों के साथ-साथ विधान परिषद चुनावों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हमें जनकल्याण के लिए अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही कहा कि हमें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ताकत देने के लिए आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के जरिए कांग्रेस को सिखाना है सबक- विजयेंद्र
साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और जद(एस) मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि हम राज्य की 28 सीटों पर जीत हासिल करें। वहीं कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए हमें पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। साथ ही हमें यह संदेश देना होगा कि कर्नाटक सिर्फ भाजपा का गढ़ नहीं बल्कि दक्षिण भारत में यह एक सुरक्षित किला भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed