{"_id":"6116dfba8ebc3ee0053f25c2","slug":"domestic-plane-travel-will-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: महंगी होगी घरेलू विमान यात्रा, सरकार ने किराये की निचली और ऊपरी सीमा बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का असर: महंगी होगी घरेलू विमान यात्रा, सरकार ने किराये की निचली और ऊपरी सीमा बढ़ाई
Sat, 14 Aug 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:40 AM IST
सार
12 अगस्त, 2021 के एक आदेश में, मंत्रालय ने 40 मिनट की अवधि की उड़ानों के किराये की निचली सीमा को 2,600 रुपये से बढ़ाकर 2,900 रुपये कर दिया, यानी इसमें 11.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही अब घरेलू हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई किराये की निचली और ऊपरी सीमा में 9.83 और 12.82 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन
इससे पहले, कोविड-19 की वजह से लगे दो महीने के लॉकडाउन के बाद 5 मई, 2020 को विमान सेवाओं के बहाल होने के साथ सरकार ने उड़ान अवधि के आधार पर हवाई किराये पर निचली और ऊपरी सीमाएं लगाई थीं।
विज्ञापन
कोविड-19 से संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के कारण आर्थिक रूप से जूझ रहीं एयरलाइनों की मदद के लिए निचली सीमा लगाई गई थी। वहीं, ऊपरी सीमा इसलिए लगाई गई थी ताकि सीटों की मांग अधिक होने पर यात्रियों से अधिक किराया न वसूला जा सके।
विज्ञापन
40 मिनट की अवधि के उड़ानों के लिए ऊपरी सीमा को 12.82 प्रतिशत बढ़ाकर 8,800 रुपये कर दिया गया। सरकार की ओर से किराया की तय सीमा में यात्री सुरक्षा शुल्क, हवाई अड़्डे के लिए उपयोगकर्ता विकास शुल्क और जीएसटी शामिल नहीं है।
40-60 मिनट की उड़ानों के लिए निचली सीमा 3700 होगी
इसी तरह, 40-60 मिनट की अवधि वाली उड़ानों के लिए निचली सीमा अब 3,300 रुपये की जगह 3,700 रुपये होगी। बृहस्पतिवार को इन उड़ानों के किराये की ऊपरी सीमा 12.24 प्रतिशत बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दी गई।
इसके अलावा 60-90 मिनट की अवधि वाली उड़ानों के किराये की निचली सीमा 4,500 रुपये होगी, यानी इसमें 12.5 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। बृहस्पतिवार को इन उड़ानों के किराये की ऊपरी सीमा 12.82 प्रतिशत बढ़ाकर 13,200 रुपये कर दी गई।
डेढ़ घंटे से साढ़े तीन घंटे की उड़ान के लिए भी तय की गई सीमा
मंत्रालय के आदेश के अनुसार अब से 90-120, 120-150, 150-180 और 180-210 मिनट की अवधि वाली उड़ानों के लिए निचली सीमा क्रमश: 5,300 , 6,700 , 8,300, और 9,800 रुपए होगी।
नये आदेश के अनुसार, 120-150 मिनट की अवधि की उड़ानों के किराये की निचली सीमा 9.83 प्रतिशत बढ़ाकर 6,700 रुपये कर दी गई है।
मंत्रालय के आदेश के अनुसार अब 90-120, 120-150, 150-180 और 180-210 मिनट की अवधि की घरेलू उड़ानों के किराये की ऊपरी सीमा में क्रमश: 12.3 प्रतिशत, 12.42 प्रतिशत, 12.74 प्रतिशत और 12.39 प्रतिशत की वृद्धि की गई। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।