फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Domestic Flights Allowed At 80% Of Pre-Covid Levels From Today central government

COVID-19: पटरी पर लौट रही घरेलू उड़ान सेवा, 80 फीसदी का इजाफा

Thu, 03 Dec 2020 06:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 03 Dec 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Domestic Flights Allowed At 80% Of Pre-Covid Levels From Today central government
उड़ान - फोटो : pixabay

देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू की गई उड़ान सेवा अब पटरी पर लौटने लगी है। यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों के लिए घरेलू उड़ान संचालन संख्या को कोविड से पहले के स्तर के मुकाबले 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया गया है। मंत्री ने 11 नवंबर को कहा था कि विमानन कंपनियां कोविड से पहले के स्तर के मुकाबले 70 प्रतिशत घरेलू यात्री उड़ानों का संचालन कर सकती हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने बताया कि 25 मई में सिर्फ 30 हजार लोगों ने हवाई सफर किया था। 30 नवंबर को यह संख्या 2.52 लाख तक पहुंच गई। यह बीते महीनों में एक दिन में मुसाफिरों की सबसे बड़ी संख्या है। इस वजह से एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट कैपेसिटी 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की इजाजत दे दी गई है।



मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने बाद 25 मई से अनुसूचित घरेलू यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया था। हालांकि, उस समय विमानन कंपनियों को अपनी कोविड-पूर्व घरेलू उड़ानों की संख्या के 33 प्रतिशत से अधिक का संचालन करने की अनुमति नहीं थी और फिर इसे क्रमिक रूप से बढ़ाया गया।

यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही एयरलाइंस कंपनियों को 70 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ान भरने की छूट दी थी। इससे पहले एविएशन मिनिस्ट्री ने जून में उड़ानों की संख्या 45 प्रतिशत तक बढ़ाने की इजाजत दी थी। यह 27 जून से लागू हुई। 2 सितंबर को इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया। इसके अलावा, मंत्रालय ने अगस्त के आखिर में एयरलाइन कंपनियों के लिए कई राहतों का ऐलान किया था। इसमें मुसाफिरों को खाना और बाकी सुविधाएं देने की भी इजाजत दी गई थी। लॉकडाउन के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed