फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doing rollback not in prime minister modi blood : vainkiah naiduu

वेंकैया नायडू बोले- यू-टर्न लेना मोदी के खून में नहीं

Wed, 23 Nov 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 23 Nov 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
doing rollback not in prime minister modi blood : vainkiah naiduu

नोटबंदी पर विपक्ष के लगातार किए जा रहे विरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को एक बार फिर साफ कर दिया है कि सरकार अपने फैसले को वापस लेने के मूड में नहीं है। नायडू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि "फैसलों को वापस लेना प्रधानमंत्री मोदी के खून में नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 के पुराने नोटों पर लगाई गई पाबंदी को देश में मौजूद काले धन के खिलाफ सख्त कदम करार दिया।" नायडू ने बताया "प्रधानमंत्री की देश को जल्द ही जेएएम (जनधन,आधार और मोबाइल) से जोड़ने की योजना है, जिससे पैसों को निजी तौर पर देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


वह देश को कैशलैस इकॉनमी की तरफ ले जाना चाहते हैं। वहीं नायडू ने संसद न चलने देने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हमारी सरकार संसद में हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा देश सरकार के साथ

doing rollback not in prime minister modi blood : vainkiah naiduu

वेंकैया नायडू ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है लेकिन उनकी संख्या फिर भी बहुत कम है। हमारे इस फैसले पर पूरा देश सरकार के साथ है।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक ही राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए 500-1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही देश में लोगों को कैश की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

 वहीं दूसरी ओर नोटबंदी को लेकर संसद में विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed