वेंकैया नायडू बोले- यू-टर्न लेना मोदी के खून में नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर विपक्ष के लगातार किए जा रहे विरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को एक बार फिर साफ कर दिया है कि सरकार अपने फैसले को वापस लेने के मूड में नहीं है। नायडू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि "फैसलों को वापस लेना प्रधानमंत्री मोदी के खून में नहीं है।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 के पुराने नोटों पर लगाई गई पाबंदी को देश में मौजूद काले धन के खिलाफ सख्त कदम करार दिया।" नायडू ने बताया "प्रधानमंत्री की देश को जल्द ही जेएएम (जनधन,आधार और मोबाइल) से जोड़ने की योजना है, जिससे पैसों को निजी तौर पर देने की जरूरत नहीं होगी।
वह देश को कैशलैस इकॉनमी की तरफ ले जाना चाहते हैं। वहीं नायडू ने संसद न चलने देने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हमारी सरकार संसद में हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है।"
पूरा देश सरकार के साथ
वेंकैया नायडू ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है लेकिन उनकी संख्या फिर भी बहुत कम है। हमारे इस फैसले पर पूरा देश सरकार के साथ है।
आपको बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक ही राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए 500-1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही देश में लोगों को कैश की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर नोटबंदी को लेकर संसद में विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।