{"_id":"639d677ff82bce73b10334a6","slug":"dog-raped-by-drunkard-nagpur-police-registered-case-on-complaint-of-ngo-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शराबी ने आवारा कुत्ते के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शराबी ने आवारा कुत्ते के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Sat, 17 Dec 2022 12:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:25 PM IST
सार
घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के हुडकेश्वर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने एक आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शाहूनगर स्थित मैदान की है। यहां कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान परिसर में ही रहने वाल एक व्यक्ति नशे की हालत में यहां पहुंचा और आवारा कुत्ते के साथ शर्मनाक हरकत करने लगा। युवकों ने जैसे ही उसे देखा तो वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
एनजीओ ने दर्ज कराई शिकायत
देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद द बार्क क्लब एनजीओ की संस्थापक तानिया दुबे ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अगले दिन युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन