{"_id":"5c5ecf7bbdec22739b06a55e","slug":"doctor-of-the-government-hospital-left-the-scissor-in-a-woman-s-stomach-during-the-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, मामला दर्ज
Sat, 09 Feb 2019 06:42 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
पेट में कैंची
- फोटो : ANI
शहर के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की है कि वह पिछले साल नवंबर में शहर के सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी का सर्जरी करवाई थी, उसी दौरान डॉक्टर ने उसकी पत्नी के पेट में एक कैंची छोड़ दी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कथित चिकित्सा लापरवाही का मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया, जब 33 वर्षीय महिला अपने पेट में दर्द महसूस करने के बाद अस्पताल गई और एक एक्स-रे करवाया। उन्होंने बताया कि जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल नुकसान पहुंचाने के आरोप में डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन